★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
डीएम नें पद्मश्री पाण्डेय जी के द्वारा चलाये जा रहे अभियान को देखा और लोगों से जखनी ग्राम मॉडल अपनाने की अपील की
♂÷आज बाँदा की जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल नें जखनी ग्राम का दौरा कर विकास के कार्यो को देखा तो पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत श्री उमा शंकर पांडे जी से मिलकर उनकी चल रही योजनाओं को भी देखा समझा।
जिलाधिकारी नागपाल नें पद्मश्री पाण्डेय जी के ग्राम जखनी जो जलग्राम के नाम से भी जाना जाता है का निरीक्षण किया।
इस दौरान बड़ा तालाब अमृतसर सरोवर में खिले कमल के फूल अलौकिक दिख मन मोह ले रहे थे। पदमश्री के साथ अमृत सरोवर बड़ा तालाब का शिलान्यास भी किया गया।
पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय जी व बाँदा जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल नें जनपद के सभी ग्रामीणों ,किसानों से अपील है कि वे लोग भी अपने गांव को जखनी मॉडल को अपनाते हुए जल ग्राम बनाएं।




