(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
जौनपुर के वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डा. अमरनाथ पांडेय को राष्ट्रीय होम्योपैथी सेवा रत्न से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार उन्हें गत दिनों गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में नालेज पार्क स्थित मिनी वीर जी आडिटाेरियम बैक्सन होमियोपैथी मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया। इस कार्यक्रम में देश के 134 चिकित्सक शामिल हुए। गो-सेवा, निश्शुल्क कैंप व जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए बैक्सन हाेम्योपैथिक मेडिकल कालेज के सीएमडी डा. एसपीएस बक्शी व डा. विश्वरूप राय चौधरी ने अपने हाथों से यह सम्मान डा. पांडेय को दिया।




