(आलोक तिवारी)
( मथुरा)
√ राज्यपाल ने वेटरनरी यूनिवर्सिटी के 14 वें दीक्षांत समारोह में 129 छात्र-छात्राओं को दिये उपाधि और पदक
कान्हा नगरी मथुरा में सोमवार बसंत पंचमी के दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान का 14 वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करने के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंचीं, जहां उन्होंने 129 छात्र, छात्राओं को उपाधि प्रदान की। तय कार्यक्रम के अनुसार वेटरनरी यूनिवर्सिटी के हैलीपेड पर राज्यपाल का हेलिकॉप्टर उतरा।
यहां पर पुलिस के जवानों ने महामहिम राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इससे पहले जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश पांडे ने उनको पुष्प देकर अगवानी की।इसके बाद वेटरनरी यूनिवर्सिटी के कुलपति ने उनको पटका पहनाकर स्वागत किया। हैलीपेड पर स्वागत करने के बाद समारोह की अध्यक्षता कर रहीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद के पहुंचने पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और गणेश वंदना की।
इसके बाद वेटरनरी यूनिवर्सिटी के कुलपति और अन्य प्रोफेसर ने अतिथियों का स्वागत किया।समारोह में राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा 21 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए ,जिसमें 15 को स्वर्ण,4 को रजत और 2 कांस्य पदक प्रदान किए गए।इसके साथ ही 4 सर्वश्रेष्ठ थीसिस पुरस्कार स्नाकोत्तर 4 PHD स्टूडेंट को सर्वश्रेष्ठ थीसिस पुरस्कार 1 सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के अलावा 1 सर्वश्रेष्ठ विभाग पुरस्कार दिया गया, वहीं 64 BBSC एवं AH 42 स्नाकोत्तर और 4 PHD के अलावा 19 स्नातक बायोटेक्नोलॉजी की उपाधि प्रदान की गई।
राज्यपाल नें इस अवसर पर छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही ऐसा माध्यम है जिससे सर्वोच्चता हासिल की जा सकती है।
कार्यक्रम में शैक्षणिक और शोध क्रिया कलापों के विकास हेतु विश्व विद्यालय द्वारा डेयरी विज्ञान महाविद्यालय के नवीन लोगों का अनावरण कुलपति द्वारा किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रबंधन की 6 पुस्तक, 1 मैगजीन विश्व विद्यालय समाचार पत्र एवं पशुधन पत्रिका का विमोचन किया गया तथा इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवाचार बकरी के दूध से बना प्रोबायोटिक स्मार्ट का भी विमोचन किया गया।




