★आलोक तिवारी★
★मथुरा★
के आर पीजी महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
♂÷भारत के 77 वे स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर के.आर.पी.जी.महाविद्यालय में बड़े ही धूमधाम से आजादी के अमृतकाल महोत्सव का जशन मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में “उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग” के अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कई प्रसंगों को बताते हुए छात्रों को उत्साहित किया एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों का मनोबल बढ़ाया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने भी छात्रों का उत्साह वर्धन किया एवं कहा आप सभी को देश के वीर बलिदानियों से सीख लेनी चाहिए तथा देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
इस कार्यक्रम के दौरान गार्ड कमांडर सार्जेंट शैलेश दीक्षित के नेतृत्व में एनसीसी सम्मान गार्ड ने आठ एसएलआर रायफल से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। साथी साथ एनसीसी की एस यू ओ अंजलि जायसवाल ने सभी को आजादी के अमृतकाल महोत्सव के अंतर्गत अमृतकाल के पंच प्रणों की शपथ दिलाई । इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने एक भव्य तिरंगा रैली निकाली। जिसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी सहभागिता की साथ ही 11 यू.पी. बटालियन एनसीसी के सुखदेव सिंह तथा गोकुल सूर्य बम्शी मौजूद रहे।
आजादी के अमृतकाल महोत्सव का यह कार्यक्रम एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ. कपिल कौशिक की देखरेख में सकुशल संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों समाजशास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) राजेश अग्रवाल, डा. राजेश गौतम, डा. उमेश शर्मा, डॉ. राजेश सारस्वत, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अशोक कुमार कौशिक, डॉ. नवीन अग्रवाल, श्री राम दत्त मिश्रा, डॉ. अजय कुमार उपाध्याय, डॉ. ममता रानी कौशिक ने भी छात्र,छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर बधाइयां दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के आलोक मिश्र, रामकिशन शर्मा, देश दीपक, हीरालाल एवं प्रवेश शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।




