★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
फिल्मसिटी के लिए सोनी को निमंत्रण,आईआईटी मुंबई के साथ अनुसंधान सहयोग करने का आग्रह किया डीसीएम फडणवीस ने
तीसरे मुंबई में निर्माण के अवसरों के लिए डीसीएम फडणवीस ने सुमितोमो को दिया निमंत्रण,शनिवार को वापस मुम्बई लौटेंगे उपमुख्यमंत्री
♂÷महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने आज अपनी जापान यात्रा के आखिरी और पांचवें दिन सोनी, डेलॉइट और सुमितोमो कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उनके साथ सहयोग करने की महाराष्ट्र सरकार की इच्छा व्यक्त की।
उन्होंने सोनी समूह से फिल्मसिटी आने और अनुसंधान के क्षेत्र में आईआईटी मुंबई के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया, जबकि निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले सुमितोमो को मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक द्वारा बनाई जाने वाली तीसरी मुंबई में अवसरों के बारे में जानकारी दी। इस बीच उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस अपना 5 दिवसीय दौरा पूरा कर कल शनिवार को मुंबई लौटेंगे।
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने आज सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिरो कैम्बे से मुलाकात की। सोनी महाराष्ट्र के साथ टेक्नोलॉजी और कंटेंट सेक्टर में काम करना चाहती है। इस अवसर पर देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि सोनी भारत में एक विश्वसनीय ब्रांड है,मुंबई भारत की मनोरंजन की राजधानी है और हमारी फिल्म सिटी के विकास के लिए कई योजनाएं हैं। सोनी को फिल्मसिटी में टेक्नोलॉजी सपोर्ट देना चाहिए।
शिरो काम्बे ने 80 के दशक में मुंबई में काम करने की यादें ताजा कीं उन्होंने कहा कि अनुसंधान के क्षेत्र में अधिक निवेश किया जाएगा, महाराष्ट्र निश्चित रूप से प्राथमिकता होगी।
डीसीएम देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि आईआईटी मुंबई ने शोध के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है और सोनी से अपील की कि वह शोध के क्षेत्र में आईआईटी-मुंबई के साथ सहयोग करें।
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने आज डेलॉयट तोहमात्सू ग्रुप के इको नागात्सु से भी मुलाकात की। इस अवसर पर ग्रीन हाइड्रोजन, कचरे से बिजली उत्पादन, लॉजिस्टिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, हाई स्पीड रेलवे, स्टार्टअप आदि पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जापान की मदद से आज महाराष्ट्र में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं चल रही हैं। जिस तरह से डेलॉइट सेमिनार आयोजित करता है, उसी तरह उन्हें मुंबई और पुणे में भी आयोजित किया जाना चाहिए। हमारा प्रयास रहेगा कि आपके सहयोग से अधिकाधिक जापानी निवेशकों को महाराष्ट्र में लाया जा सके। हम इस तरह के निवेश को आकर्षित करने और प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए एक जापान-केंद्रित टीम का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर ‘टोक्यो टेक’ जैसे आयोजनों के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ साझेदारी जैसे विकल्पों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने आज सुमितोमो रियल्टी एंड डेवलपमेंट कंपनी के चेयरमैन कोजुन निशिमा से भी मुलाकात की। इस मौके पर देवेन्द्र फड़णवीस ने धारावी पुनर्वास परियोजना को लेकर राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
देवेन्द्र फड़णवीस ने यह भी कहा कि एमटीएचएल के कारण बड़ी मात्रा में नए आवास क्षेत्र उपलब्ध होंगे और तीसरी मुंबई भविष्य में एक बड़ा अवसर होगी। सुमितोमो के चेयरमैन कोजुन निशिमा ने कहा कि वह इस साल के अंत तक मुंबई का दौरा जरूर करेंगे। सुमितोमो ने मेट्रो स्टेशनों के पास ऊंची इमारतें बनाने में रुचि दिखाई है।