★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
सांसद व फ़िल्म अभिनेता रविकिशन के बड़े भाई की हृदयगति रुकने से हॉस्पिटल नानावटी में दोपहर 12 बजे हुआ प्राणान्त
♂÷उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद व सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता का दिन बेहद मर्माहत करने वाला साबित हुआ है क्योंकि उनके बड़े भाई का मुम्बई के निजी हॉस्पिटल में इलाज़ के दौरान निधन हो गया।
सांसद रवि किशन शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय उनके बड़े भाई रामकिशन शुक्ला जो कि मुम्बई में ही रहते थे कि उनकी तबियत कई दिनों से ठीक न रहने के वजह से उनके इलाज़ के लिए निजी हॉस्पिटल नानावटी में भर्ती कराया गया था।
आज रविवार को दिन के बारह बजे हृदय गति रुकने की वजह से उन्होंने हॉस्पिटल में अंतिम साँस ली।

मालूम हो कि सांसद रविकिशन शुक्ला जौनपुर जनपद अंतर्गत केराकत तहसील के गाँव विशुन बराई के मूल निवासी हैं।
इस दुःखद ख़बर को सुनकर शुभचिंतकों,समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।लगभग एक वर्ष पूर्व उनके पिताजी का भी गाँव में देहांत हो चुका है।




