मुकेश सेठ
मुंबई
भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय दौर पर मुंबई आ रहे हैं,दौरे के दौरान वह लाल बाग के राजा समेत मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री, मुंबई अध्यक्ष के घर विराजे गण पति बाप्पा के दर्शन के पश्चात शाम को एक समाचार वृत्तचित्र का लोकार्पण करेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार की सुबह १०-४५ बजे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास सागर पर पहुँच कर एकदंत के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
इसके पश्चात ११-१५ पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास वर्षा पहुँच कर वहाँ विराजे गणपति के चरणों में शीश नवां कर शुभाषीश प्राप्त करेंगे।
दोपहर १२ बजे मनोकामना को पूर्ण करने के लिए जग प्रसिद्ध लालबाग चा राजा का दर्शन,पूजन कर चरण रज लेंगे।
उसके बाद अमित शाह बीजेपी मुंबई अध्यक्ष,विधायक व BCCI के कोषाध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार के द्वारा बांद्रा पश्चिम में आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव मण्डल में पहुँच कर श्री गणेश जी का दर्शन करेंगे।
अंत में शाम ७-३० बजे एयरपोर्ट के नजदीक सहारा स्टार होटल में आयोजित मुंबई समाचार की डाक्युमेंट्री की लांचिंग करेंगे।