★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
पण्ढरपुर के तीन स्थानों पर चार दिवसीय निःशुल्क महा आरोग्य शिविर का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन के लिए सरकार हर सम्भव मदद करने को है तत्तपर
उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य मन्त्री तानाजी सावन्त,चिकित्सा शिक्षा मन्त्री गिरीश महाजन, सांसद श्रीकांत शिन्दे समेत अन्य विशिष्ट जन मौजूद रहे
दिन रात चले फ़्री मेडिकल कैम्प में 8 हज़ार मेडिकल टीम द्वारा 10 लाख 90 हज़ार मरीज़ो को परामर्श व ईलाज किया गया
♂÷गत 27 से 30 जून तक चार दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर संस्था आरके एचआईवी एंड रिसर्च सेंटर के तत्वावधान में सफ़लता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस निःशुल्क महा आरोग्य शिविर का शुभारम्भ महाराष्ट्र के मुख्यमन्त्री एकनाथ शिन्दे ने मुख्यअतिथि के रूप में किया।
इस मौके पर उपस्थित भारी सँख्या में मरीज़ो और लोंगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानवसेवा ही ईश्वर व मानवता की सच्ची सेवा है, दिन दुखियों की मदद करना,उनका ईलाज करना,माध्यम बनना यह बेहद पुनीत कार्य है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 27-30 जून तक फ़्री मेडिकल कैम्प में डॉ. धर्मेंद्र कुमार के संयोजन में मुम्बई के बड़े हॉस्पिटल के डॉक्टर इस महा आरोग्य शिविर में मरीज़ो का निःशुल्क ईलाज व दवा वितरण करके प्रशंसनीय कार्य करने जा रहे हैं,इस सामाजिक सेवा हेतु महाराष्ट्र सरकार उनको हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिलाती है।
यह विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर पण्ढरपुर के वोखारी, गोपालपुर और तीन रास्ता में तीन स्थानों पर लगभग लगाया गया।
जिसमें 8000 मेडिकल टीम द्वारा दिन रात चले महा आरोग्य शिविर में 1090000 मरीजों को देखकर परामर्श और समुचित ईलाज के साथ दवाओं का वितरण किया गया।

महाराष्ट्र के विख्यात अस्पताल जसलोक, लीलावती, जुपिटर एससीजी के साथ मिलकर मुफ्त नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण प्रदान किया गया,साथ ही स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण, रक्त परीक्षण, ईसीजी सोनोग्राफी 2डेचो, कई अन्य सुविधाएं आगत मरीज़ो को दी गयी।
इस निःशुल्क महा आरोग्य शिविर के शुभारम्भ के मौके पर विशिष्ट अतिथियों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री डॉ. ताना जी सावंत,चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन,सांसद श्रीकांत शिंदे, शिवाजी सावंत एवं आयोजक डॉ. धर्मेंद्र कुमार एवं उनकी टीम मौजूद रही।
आयोजक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री समेत मंत्रियो व सांसद का आभार जताया।




