(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ मल्हनी विधानसभा में आयोजित पार्टी सदस्यता अभियान २०२४ के क्रम में पर्व गृहराज्य मंत्री व पूर्व प्रत्याशी लोकसभा के साथ जुटे नेता गण
आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में खड़ी है तो इसका श्रेय निश्चित रूप से पार्टी के निष्ठावान व समर्पित कार्यक्ताओं को जाता है।
उक्त बातें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृह राज्यमंत्री व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने मल्हनी विधानसभा के नौपेडवां मंडल के पुराहेमू ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान नन्हे मिश्र के आवास पर सदस्यता अभियान 2024 के संदर्भ में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों व पंचायत के जनप्रतिनिधियों से चर्चा व बाटी चोखा कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्विवाद रूप से विश्व नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं और उनके राष्ट्रहित की नीति के चलते भारत दुनिया में
आर्थिक,सामारिक विकास के क्षेत्र में बड़ी ताकत के रूप में देखा जाता है।
श्री सिंह ने लोगों से अपील की कि राष्ट्रवाद से ओतप्रोत पार्टी बीजेपी के सदस्यता अभियान में प्रत्येक को बढ़चढ़ कर भाग लेकर योगदान देना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि बीजेपी देश की एकता अखंडता और सबके विकास के लिए कार्य करती है।
कार्यक्रम संचालन जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा आशुतोष कुमार उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से यूपी बीजेपी के प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,जिला महामंत्री द्वय सुशील मिश्र,सुनील तिवारी , जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, विधानसभा संयोजक प्रबुद्ध दुबे,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सतीश सिंह,वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव द्विवेदी,रत्नाकर सिंह, फौजदार सिंह,मंडल अध्यक्ष नौपेडवां भूपेश सिंह, मंडल अध्यक्ष सिकरारा अजय मिश्र, मंडल अध्यक्ष बैजारामपुर शैलेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष परशुरामपुर जितेंद्र मिश्र व अन्य पदाधिकारी, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सरपंच व अन्य लोग मौजूद रहे।