★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
÷अदब कल्चर एवं वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन÷
♂÷जौनपुर नगर के मोहल्ला रिज़वी खां शाही अटाला मस्जिद के पीछे अदब कल्चर एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में डॉ मालिक ज़ादा मंज़ूर अहमद व अज़ीज़ रब्बानी अज़ीज़ जौनपुरी की याद में शनिवार की रात एक ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश के प्रसिद्ध कवियों व शायरों ने शिरकत करके सर्द रात में अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मनमुग्ध कर दाद देने पर मजबूर करके खूब तालियां बटोरी।

मुशायरा की शुरुआत मोहम्मद तारिक़ सिद्दीक़ी अध्यक्ष ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी ने फीता काट कर किया।प्रोग्राम की अध्यक्षता डॉ रेहान अख़्तर क़ासमी असिस्टेंट प्रोफ़ेसर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने किया।
अतिथियों के रूप में शाहगंज विधायक रमेश सिंह,विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर,विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू,पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जौनपुर दिनेश टंडन और सलीम खान बसपा नेता उपस्थित रहे तथा संचालन मज़हर आसिफ़ ने किया।

मुशायरा कार्यक्रम में ताहिर फ़राज़,अना देहल्वी,अज़हर इक़बाल,शहज़ादा कलीम,चाँदनी शबनम,उस्मान मीनाई,जमुना प्रसाद उपाध्याय,बिहारी लाल अम्बर,हलचल टांडवी,अकरम जौनपुरी,विभा तिवारी,सरवर कमाल,शकील मुबारकपूरी,मुज़फ्फर आरवी आदि कवियों ने कलाम पेश किया। अंत में अदब कल्चर एन्ड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सईद हाशमी ने सभी अतिथियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ शकील अहमद,शाहनवाज मंज़ूर,आरिफ़ खान,इंजीनियर क़ासिम मुस्तफ़ा,विजय प्रकाश मिश्र,अनवारूल हक़ गुड्डु, सैय्यद मसूद मेंहदी,निखिलेश सिंह,जगदीश मौर्य गप्पू,राज सिद्दीकी,एज़ाज़ शीराज़ी,रतन साहू भाई जी,परवेज़ आलम भुट्टो,एज़ाज़ खान,अज़मत अली,अर्शी खान,मेराज अहमद,इमरान इराक़ी,मौलाना अनवार अहमद क़ासमी,इश्तेयाक अहमद,फ़ाज़िल सिद्दीकी,अनवारुल हक़ दुलारे,आसिफ़ आर एन,अब्दुल हलीम सिद्दीकी,इम्तियाज़ नदवी समेत भारी संख्या में श्रोता उपस्थित रहकर मंचासीन कवियों, शायरों का हौसला अफजाई करते रहे।




