.★मुकेश सेठ★★मुम्बई★*गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी मनीष वर्मा की ग्रेटर नोयडा के सूरजपुर जिला कलेक्ट्रेट में श्रम बन्धुओ व उधोगपतियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक*♂÷गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में सूरजपुर जिला कलेक्ट्रेट ग्रेटर नोएडा में श्रम बंधु की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में उप श्रम आयुक्त द्वारा पिछली श्रम बंधु के एजेंटों की कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत की।श्रम बंधु की बैठक में सीटू की ओर से जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, सचिव रामस्वारथ, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव ने मजदूरों की समस्याओं को रेखांकित किया। इसी तरह अन्य श्रमिक संगठनों द्वारा श्रमिकों के मुद्दों को श्रम बंधु बैठक में उठाया गया।श्रमिकों की समस्याओं पर जिलाधिकारी द्वारा उप श्रम आयुक्त को श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।बैठक में श्रम विभाग व अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं उद्योगपतियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।




