लेखक~जीवन आनन्द मिश्रा
♂÷ALH Dhruv हेलिकॉप्टर के प्लेटफॉर्म पर बनाए गए हैं UH Marine चॉपर्स. केंद्र की मोदी सरकार ने भारतीय नौसेना के लिए 60 यूटिलिटी हेलिकॉप्टर मरीन खरीदने का आदेश दिया है. इन सभी हेलिकॉप्टर्स को HAL बनाती है. असल में मरीन हेलिकॉप्टर एंडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ‘ध्रुव’ का एक एडवांस वर्जन है. इन ध्रुव हेलिकॉप्टर भारतीय सेना के सबसे पसंदीदा हेलिकॉप्टर्स में से एक है ! सरकार या हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने UH-Marine की स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी ‘शेयर’ नहीं किया है. परंतू जो भी सम्यक जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इस “हेलिकॉप्टर” में पहिए लगे होंगे क्योंकि इसे युद्धक जहाज व युद्धपोतों पर लैंडिंग करनी होगी. पहिए वाले ध्रुव हेलिकॉप्टर में “रोटर ब्लेड” यानी पंखे एकदम सीधे नहीं होंगे. UH-Marine हेलिकॉप्टर के “पंखे” बीच से मुड़ सकेंगे. ताकि वो कम जगह घेर सके. इसके अलावा रोटर ब्लेड को प्री-कोन कन्फ्यूगिरेशन होगा. खुशी के बात ये है कि इस हेलिकॉप्टर ने “30 जून 2022” को अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की थी. परंतु अब तक इस तरह के कितने हेलिकॉप्टर बने हैं !? नौसेना को कब तक मिलेंगे, इसकी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है…
÷लेखक रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं÷
">
">
">

