★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
आजमगढ़ की सोनल श्रीवास्तव चुनी गयी मिसेज यूपी क्वीन
विमल छगनलाल ज्वेलर्स द्वारा प्रायोजित मिस एंड मिसेज़ यूपी क्वीन 2023 को आयोजित किया फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट ज़ारा इवेंट नें
उत्तरप्रदेश के जौनपुर मुख्यालय स्थित एक होटल में मिस एंड मिसेज़ यूपी 2023 का ग्रैंड फ़िनाले हुआ सम्पन्न
♂÷जौनपुर नगर के एक होटल में विमल छगनलाल ज्वेलर्स द्वारा प्रायोजित और फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट ज़ारा इवेंट के ज़रिए आयोजित मिस एंड मिसेज यूपी क्वीन 2023 नगर के एक होटल में शानदार ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह”प्रिंसू” विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती माया टण्डन, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, पप्पू रघुवंशी,रमेश बरनवाल ने किया।
ग्रैंड फिनाले से पूर्व प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऑडिशन में चयनित होने के बाद 20 मिस, 10 मिसेस को फिनाले में जौनपुर लाया गया।जिसमें खुशबू प्रजापति मिस यू पी क्वीन 2 की व सोनल श्रीवास्तव मिसेस यूपी क्वीन 2 की विजेता निर्णायकों द्वारा घोषित की गई।इस मौके पर विजेताओं के चेहरे ख़ुशी व गर्व से दमक रहे थे।दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट उनके हौसलें और भविष्य के ख्वाबों को परवान चढ़ा रहे थे।

निर्णायक मंडल की श्रेणी में मुंबई से टीवी स्टार कांची सिंह, अभिनेता अभिनव कुमार, मिस यू पी क्वीन सीजन वन की विनर तनु प्रिया सिंहपरमार निर्णय लेने का कार्य किया।प्रतियोगिता चार चरण में आयोजित हुआ था। पहला रैंप वॉक राउंड,दूसरा इंट्रोडक्शन राउंड,तीसरा गाउन राउंड चौथा,टैलेंट क्वेश्चन आंसर राउंड,इन सभी चीजों में शानदार प्रदर्शन से खुशबू प्रजापति और सोनल श्रीवास्तव ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में मिसेज फर्स्ट रनर अप डॉक्टर प्रिया जौनपुर, सेकंड रनर अप उर्वशी किशोर लखनऊ , तो वहीँ मिस फर्स्ट रनर अप शैली मिश्रा,सेकंड रनर अप काजोल सोनकर रही।परफॉर्मेंस ऑफ द डे सेजल सिंह रही।
विजेता को अमरावती ग्रुप द्वारा 5 हज़ार नक़द ताज ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया।
पूरे इवेंट की कोरियोग्राफी सागर शान ने किया और आयोजक मीनाज शेख सलमान शेख ने आगतों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल एंकर दीक्षा जायसवाल मुंबई ने किया।
इस अवसर पर विमल सेठ, ईशान मिश्रा,डॉ बीएस उपाध्याय,डॉक्टर संदीप पांडे,डॉ अजीत कपूर, निखिलेश सिंह,डॉक्टर चित्रलेखा सिंह, राकेश श्रीवास्तव,डॉक्टर एनके सिन्हा,डॉक्टर एनके सिंह, डॉ प्रशांत द्विवेदी,अमित गुप्ता,डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉक्टर प्रियंवदा सिंह,डॉक्टर शैली मोहन, डॉ अंबर खान,डॉक्टर सैफ, ज्योति कपूर, तस्नीम फातमा,डॉ राजेश चंद्रा,अरुण त्रिपाठी, कमर हसनैन दीपू, राजकुमार सिंह, सरला महेश्वरी,ज्योति श्रीवास्तव, उर्वशी सिंह,राहिल शेख,इमरान इराकी, संजय खान,विमल सिंह, राहुल सिंह,आशुतोष सिंह,ब्रह्मेश शुक्ला, विवेक सिंह,शशांक सिंह रानू,दीपक श्रीवास्तव के अलावा जिले व प्रदेश के गणमान्य लोग, प्रतिभागी और उनके परिवार के साथ-साथ टीम एवं ऑर्गेनाइजिंग टीम उपस्थित रही।