★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
मुम्बई में पूर्व गृहराज्य मन्त्री व बीजेपी नेता श्री सिंह नें पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान के ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ
♂÷उत्तरप्रदेश के जौनपुर जनपद की नगर पंचायत जफराबाद में स्थित सैकड़ो वर्ष पूर्व के बने व ध्वंश हो जाने की स्थिति में जा पहुँचे मनहेच क़िले के जीर्णोद्धार के लिए पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा प्रारंभ किये गए जन अभियान को आज और गति दी गयी।
आज गुरुवार को मुंबई के लोकप्रिय हिंदीभाषी नेता महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा जफराबाद के मनहेच किले के जीर्णोद्धार के लिए चलाये जा रहे ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत मुम्बई में की।
सामाजिक संस्था का संकल्प है कि २० से २५ लाख सुधी जनों के दस्तखत के साथ यह मांग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी जाए। स्मरणीय है कि पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा पूर्वांचल के पुराने इतिहास का अध्ययन करने, पुराने ऐतिहासिक स्थानों की पुनर्प्रतिष्ठा करने और क्षेत्रीय इतिहास लेखन को बढ़ावा देने की यह जो मुहिम शुरू की गयी है, इससे समूचे पूर्वांचल के सांस्कृतिक विकास को मज़बूती मिलेगी।
संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह नें लोगों से अपील की है कि कृपया इस ऑनलाइन पेटिशन पर दस्तखत करके पूर्वांचल के सांस्कृतिक विकास की इस मुहिम के सहभागी बनें।
इस अवसर पर पूर्व गृहराज्य मन्त्री व बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह,समाजसेवी छोटेलाल सिंह,प्रोफेसर बीपी सिंह,सन्तोष सिंह,मुम्बई काँग्रेस के प्रवक्ता रत्नाकर सिंह पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह आदि लोग मौजूद रहें।




