(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ फडणवीस के नेतृत्व में सरकार कर रही बेहतर कार्य कहा राष्ट्रीय महासचिव ने
√ राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रदेश कार्यालय में पार्टीजनों का किया अभिनंदन
√ 22 अप्रैल तक एक लाख बूथ समितियों के गठन का है लक्ष्य: रविन्द्र चव्हाण
√ हेराल्ड मामला हो या रॉबर्ट वाड्रा के ज़मीन घोटाले क़ानून अपना काम करेगी कहा अरुण सिंह ने
संगठन पर्व के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने डेढ़ करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य और 1 लाख 34 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर महाराष्ट्र भाजपा ने ऐतिहासिक कार्य किया है।
उक्त सम्बोधन भाजपा प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सदस्य व बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव व बीजेपी केन्द्रीय कार्यालय प्रभार अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन के साथ उनका अभिनंदनकरते हुए कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के नेतृत्व में संगठन पर्व इतिहास बना रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व विधायक विक्रांत पाटिल, प्रदेश महासचिव माधवी नाईक, राजेश पांडे, प्रदेश मुख्यालाय प्रभारी रवींद्र अनासपुरे, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन, प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान आदी उपस्थित थे।
सदस्यता अभियान के रिकॉर्ड लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कार्यकर्ताओं को विशेषतौर पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी के 70 प्रतिशत बूथ समितियों का गठन हो चुका है और 22 अप्रैल तक एक लाख और बूथ समितियों का गठन करने का लक्ष्य है। पार्टी के संगठनात्मक रचना के अनुसार एक बूथ में 12 सदस्य यानी 12 लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विकसित महाराष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करेगी। ‘संगठन सर्वोपरि’ इस विचारधारा पर कार्य करने वाली भारतीय जनता पार्टी के अंदर लोकतंत्र है और सामूहिक निर्णय व परस्पर संवाद यह दो उसकी विशेषताएं है।
उन्होंने कार्यकताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन शक्ति को बल देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी खुद को झोंक कर काम कर रहे हैं।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में सरकार अच्छे ढंग से काम कर रही है।
इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण ने कहा कि जनवरी 2025 से कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर प्राथमिक सदस्य बनाने के डेढ़ करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कियाहै और अब तक करीब करीब 1 लाख 40 हजार सक्रिय सदस्य बनाए जा चुके हैं। जबकि 3 लाख सक्रिय सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत से कोशिश जारी है।
उन्होंने आगे कहा कि 20 अप्रैल तक राज्य में सभी 1196 मंडल अध्यक्षों का निरीक्षकों की देखरेख में चुनाव होगा। मंडल अध्यक्षों का चुनाव पूरा होने के बाद 22 अप्रैल से संगठन पर्व के अगले चरण में नये जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। इस चुनाव प्रक्रिया के लिए जिलावार निरीक्षकों की नियुक्ति किये जाने की जानकारी चव्हाण ने दी।
पत्रकारों द्वारा राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह से हेराल्ड मामले और रॉबर्ट वाड्रा के ज़मीन घोटाले पर प्रश्न पूछने पर उन्होंने कहा कि एजेंसियां अपने काम कर रही हैं और देश में क़ानून सबके लिए समान है दोषियों को सजा मिलेगी।