(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
अधिकारियों के साथ वार्ता रही सकारात्मक हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट के जल्द ही सार्वजनिक होने के बारे में किसान नेताओं ने जताई संभावना
√ गत चार दिनों से कलेक्ट्रेट में जारी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन को किसान नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि रिपोर्ट सार्वजनिक होने तक मोर्चा जमा रहेगा
आज आंदोलन के चौथे दिन जिलाधिकारी, तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की वार्ता हुई।
पहले से ही तय शुक्रवार को होने वार्ता में आज किसान नेताओं के साथ जिलाधिकारी मनीष वर्मा, उपमहानिरीक्षक बबलू कुमार,नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एशियाई स्टार के अधिकारी स्वामी श्रीवास्तव और सुनील कुमार सिंह, मौजूद रहे।
वार्ता में जिलाधिकारी ने हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को सार्वजनिक करने के संबंध में सहमति जाहिर करते हुए कहा कि शासन के स्तर पर बातचीत कर जल्दी ही सकारात्मक परिणाम के साथ बताया जायेगा।

किसानों के प्रतिनिधि मंडल में किसान सभा के डॉक्टर रुपेश वर्मा,किसान परिषद के सुखबीर खलीफा, जय जवान जय किसान मोर्चा के सुनील फौजी, किसान संघर्ष समिति के बृजेश भाटी, कृषक शक्ति से जितेंद्र भाटी एवं एनटीपीसी के किसानों के प्रतिनिधि अनूप राघव शामिल रहे। वार्ता के दौरान अधिकारियों से मिले आश्वासन को धरनारत किसानों को अवगत कराते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि धरने के चौथे दिन अधिकारी मांगो के प्रति गंभीर दिखे हैं और वार्ता सकारात्मक रही है।जिस मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट पर आए हैं उसे पर जल्दी ही अधिकारियों ने सकारात्मक निर्णय देने की बात कही है।
किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि आज धरने की गंभीरता को लगातार बढ़ते देख अधिकारी चिंतित दिखे हैं ,हमारा संकल्प है कि जब तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होगी तब तक कलेक्ट्रेट पर कब्जा जमा रहेगा। अधिकारियों ने जरा भी हिला हवाली की तो कलेक्ट्रेट को पूरी तरह जाम कर दिया जाएगा।
एनटीपीसी के किसानों के प्रतिनिधि अनूप राघव ने संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारियों ने रोजगार मेला लगाकर एनटीपीसी के अधिग्रहण प्रभावित किसानों को रोजगार दिलवाने की बात कही है
सुनील फौजी ने धरना रत किसानों को संबोधित करते हुए कहा की नए कानून पर कमेटी को अपने रिपोर्ट देनी है इसके अलावा सर्किल रेट के रिवीजन पर जिलाधिकारी ने कहा है कि 31 अक्टूबर तक रेट रिवीजन होने की पूरी संभावना है।
बृजेश भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह किसानों के मुद्दे पर आर पार की लड़ाई है,जब तक मुद्दा हल नहीं होता आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
धरने की अध्यक्षता गोपाल शर्मा व संचालन उदल आर्य एवं जगबीर नंबरदार ने किया।
इस अवसर पर निरंकार प्रधान, निशांत रावल, सुधीर रावल, भोजराज रावल, शांति देवी ,गीता देवी, हृदय शर्मा, अजब सिंह भाटी, एडवोकेट सचिन, विरेद्र राघव, मुकेश राणा, जितेंद्र राणा, करण राघव, पंकज खारी, नितिन राणा, सतबीर यादव, गबरी यादव, ओम दत्त पंडित जी, भीम सिंह, अजय पाल भाटी, सुंदर प्रधान ,पप्पू ठेकेदार ,मनोज प्रधान, मनवीर खानपुर, सूल यादव, बुधपाल यादव, सतबीर यादव, मास्टर राजवीर सिंह सतपाल खारी, धर्मेंद्र भाटी, अशोक भाटी, प्रशांत भाटी, गुरप्रीत, एडवोकेट मोहित भाटी, मोहित यादव, मोहित नागर बाबा, छत्र रंगलाल भाटी, जयप्रकाश आर्य, अनूप राघव, गोपाल शर्मा, विक्रम भारती, जगत प्रधान, संजय शर्मा, जयवीर प्रधान, सोनू पहलवान, नीरज गुर्जर, कंवरपाल प्रधान,उदल रईसा बेगम, तिलक देवी, रीना भाटी ,संतोष, सविता ,रीता ,गीता ,सुनीता, सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा आदि के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला, पुरुष शामिल रहे।




