★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
मन्त्री व सदर विधायक गिरीश यादव,जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह समेत समस्त कार्यकर्ताओं की मेहनत नें जौनपुर में बनाई ट्रिपल इंजन की सरकार कहा सिंह नें
पूर्व गृहराज्य मंत्री नें दावा किया कि पीएम मोदी और सीएम योगी के द्वारा बगैर भेदभाव के किये जा रहे विकास कार्यों पर जनता नें भरोसा कर श्रीमती मौर्या को दी बड़ी जिम्मेदारी
♂÷जौनपुर नगरपालिका परिषद चुनाव में मनोरमा मौर्या नें जीत हासिल कर इतिहास रच 23 वर्षों के बाद कमल खिलाया है।
उक्त बातें महाराष्ट्र के पूर्व
गृहराज्य मन्त्री व बीजेपी नेता कृपाशंकर सिंह नें आज नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या को उनके आवास पर विजयोपरांत पहुँचकर बधाई देते हुए कही।
श्री सिंह नें आगे कहा कि स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री व सदर विधायक गिरीश यादव,जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह समेत तमाम पदाधिकारी व जी जान लगा देने वाले कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के बूते 23 वर्षों के लंबे समय के बाद श्रीमती मनोरमा मौर्या नें पार्टी की उम्मीद को परवान चढ़ाया है।
बीजेपी नेता नें कहा जौनपुर की जनता नें पीएम मोदी और सीएम योगी के द्वारा बगैर भेदभाव के किये जा रहे विकास कार्यों पर भरोसा करते हुए जौनपुर नपा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है, जिसके लिए वह अभिनन्दन की पात्र है।
इसके पूर्व गृहराज्यमंत्री के अध्यक्ष के आवास पर पहुँचने पर चेयरपर्सन श्रीमती मनोरमा मौर्या उनके पति व बीजेपी से पूर्व सभासद रामसूरत मौर्य नें स्वागत किया।
पूर्व गृहराज्य मन्त्री के साथ यूपी बीजेपी के मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह,शशि सिंह,राजू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विदित हो कि पूर्वगृहराज्य मन्त्री व बीजेपी नेता कृपाशंकर सिंह नें भी मुंबई से आकर बीजेपी प्रत्याशी श्रीमती मनोरमा मौर्या के लिए डोर टू डोर मतदाताओं से गहन सम्पर्क कर विजयी बनाने की अपील की थी।




