★मुकेश शर्मा★
★ग्वालियर★
आवेदनकर्ता एड.अशोक सिंह भदौरिया ने कलेक्टर के माध्यम से गवर्नर को प्रेषित प्रार्थना पत्र में कहा मन्त्री अपने समेत चहेते भ्रष्ट अधिकारियों से मचाये हैं अंधेरगर्दी
आरोप लगाने वाले को न तो मै जानता हूँ न ही इन आरोपों की मुझे कोई जानकारी है=अरविंद सिंह भदौरिया
♂÷मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया की परेशानी आने वाले दिनों में जहाँ बढ़ सकती है तो वहीं विपक्षी दल भी इसको मुद्दा बनाने से पीछे नही रह सकते हैं।
सहकारिता मन्त्री के खिलाफ एडवोकेट एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा अशोक सिंह भदौरिया ने राज्यपाल के नाम भिंड कलेक्टर को ज्ञापन देकर गंभीर आरोप लगाये तथा लगाये गये आरोपों की केन्द्रीय तकनीकी ऐजेंसी सहित सेवानिवृत्त न्यायाधीशों से निष्पक्ष जाँच की मांग की है ।
ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं । जिनमें अवैध टोल नाका लगाकर वसूली कराने सहित अपने ही सहकारिता विभाग में पदस्थ अफसरों पर विभीय जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद भी भ्रष्ट अफसरों को पदोन्नत करने एवं उनको संरक्षण देने जैसे गंभीर आरोप हैं और वर्तमान में सहकारिता के शीर्ष पद पर आसीन विनोद कुमार सिंह सहित विभाग से रिटायर्ड अरविंद सेंगर पर भी गृह निर्माण मंडल सोसाइटी में स्वयं अपने परिवार के नाम से प्लॉट आवंटन करने सहित अन्य घपले घोटालों के आरोप सिद्ध हो चुके हैं ।
राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में 18 बिंदुओं के तहत विभिन्न आरोप लगाए गए हैं ।
मध्यप्रदेश सरकार के सहकारिता एवं लोक प्रबंधन काबीना मंत्री अरविन्द सिंह भदौरिया पर कमीशन खोरी, गुणवत्ता विहीन सड़कों का निर्माण,हैंडपंपों, खनन के क्षेत्र में एक करोड़ छियत्तर लाख रूपये दिये जाने के आरोप लगाए गए है।
जिसमें 15,000-15,000 रूपये में हैण्डपंप बेचे गये, चंबल सेंचुरी घोटाला, अवैध टोल लगाकर मंत्री के नाम पर अवैध वसूली, खाद्यान वितरण घोटाला, विश्राम हेतु यात्री प्रतिक्षालय घोटाला, पानी के टैंकरों के किये गये घोटाले,
वर्तमान में सहकारिता आयुक्त के पद पर आसीन विनोद कुमार सिंह पर ही अनैतिक रूप से गृह निर्माण मंडल सोसाइटी में अपनी और अपनी पत्नी के नाम से प्लॉट आवंटित कराने के गंभीर आरोप लगे होने के साथ-साथ रिटायर्ड उपायुक्त अरविंद सेंगर पर भी गंभीर आरोप लगे थे।जिसमें अरविंद सिंह सहित 45 लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज हो चुका है । हाउसिंग सोसायटियों में घोटाला सहकारी दुग्ध संघ घोटाला, सहकारी भंडार एवं मार्केटिंग सोसायटी घोटाला, पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाला, अटेर क्षेत्र में ट्रांसफर घोटाला, अरबों का लोकसेवा केन्द्र घोटाला, आय से अधिक सम्पत्ति घोटाला आदि मामलों में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय तकनीकी एजेंसी सहित रिटायर्ड जजों से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गयी है।

ज्ञापन पेश कर अनुरोध किया गया है कि ज्ञापन की उक्त मांगे 15 दिवस के अन्दर नहीं मानी गयी तो क्षत्रिय महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन भिण्ड बंद, चक्का जाम जैसे क़दम उठाये जायेगे। तदोपरांत समस्त घोटालों को लेकर सक्षम न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जावेगी व अटेर की जनता को न्याय दिलाया जायेगा।
गत 3 अगस्त को राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन की प्रतिलिपि महामहिम राष्ट्रपति महोदय, राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी भेजी गई है ।
आरोपों के बाबत सहकारिता मन्त्री अरविंद सिंह भदौरिया से फ़ोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि इन आरोपों की उन्हें कोई जानकारी नही है और न ही आरोप लगाने वाले को जानते हैं।




