(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ माँ का प्रेम होता है निस्वार्थ- विधासागर सोनकर
√ उन्होंने सदैव असहायों व गरीबों के लिए किया कार्य- विनीत सिंह
√ बिहार सरकार के मंत्री समेत कई वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों नें पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
√ पूर्व सांसद धनंजय सिंह और विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ नें जिला चिकित्सालय में मरिजों में किया फल वितरित
पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता व पूर्व विधायक राजदेव सिंह की पत्नी स्वर्गीया लालती देवी की 22वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके पैतृक गांव बंसफा में सादगी के साथ मनाया गया।

स्वर्गीय लालती देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, व्यापारियों के साथ आम जन मानस का दिनभर आना जाना लगा रहा। देर शाम तक लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।
बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री जमा खान ने स्वर्गीय लालती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीया लालती देवी उदारता, सादगी, परिश्रम और जीवन के उच्च मूल्यों के प्रतिमान थीं। मां त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति होती है वह अपने बच्चे की कुशलता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तत्पर रहती है। मिर्जापुर के विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह ने कहा कि उन्होंने सदैव गरीब, असहायों की भलाई के लिए कार्य किया है। विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा माँ का प्रेम निःस्वार्थ होता है पुत्रो की सेवा करते हुए वह कभी नही सोचती कि उसके उपकारों का प्रतिफल मिलेगा। फैजाबाद के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि स्वर्गीया लालती देवी में एक आदर्श माँ के सारे गुणों का समावेश था।
इससे पहले पूर्व सांसद धनंजय सिंह व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू सुबह ही जिला अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किया। घर पर ही एक दिन पूर्व शुरू हुए श्रीरामचरित मानस पाठ के समापन के पश्चात हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह व पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व प्राचार्य डा.समर बहादुर सिंह,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,विनय सिंह, डॉ तेज सिंह, राहुल सिंह, वंशराज सिंह, संदीप सिंह, अरविंद सिंह मखडू, डा.विनोद सिंह, डा.विनोद कनौजिया, व्यापारी नेता इंदू सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, डा. अंजना सिंह, पप्पू माली, शिक्षक नेता रमेश सिंह, अमित सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओम प्रकाश सिंह प्रतिनिधि, जितेंद्र सिंह दादा,दिनेश सिंह, शिवेंद्र सिंह, नवीन सिंह, राजेश सिंह,बमभोले सिंह,पंकज सिंह,अशोक सिंह,आदि उपस्थित रहे।