★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
प्रधानमंत्री मोदी ने मुम्बई करों को दी मुम्बई मेट्रो ट्रेन की सौगात,तमाम प्रकल्पों का किया शुभारंभ
पीएम मोदी ने ऐतिहासिक छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को आधुनिक व भव्य तरीके से कायाकल्प करने की बात के साथ ही स्टेशनों को एयरपोर्ट समान बनाने की बात कही

मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे ने कहा कि पीएम मोदी दुनियां के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और G20 की अध्यक्षता हम लोगों को गौरवान्वित करती है
विमानतल पर प्रधानमंत्री का स्वागत राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी, मुख्यमंत्री शिन्दे, उपमुख्यमंत्री फडणवीस,महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष बावनकुले, मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, पूर्व गृहराज्य मंत्री व महाराष्ट्र बीजेपी उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने किया

♂÷मुम्बई महानगर के तीव्र विकास के लिए अब ट्रिपल इंजन की सरकार की जरूरत है जिससे कि मुम्बई महानगर के बाहर राज्य के अन्य हिस्सों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में तेज गति से विकास कार्य हो रहा है किंतु मुम्बई महानगर के लिए बीएमसी में भी अपनी सरकार होनी चाहिए।
उक्त सम्बोधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने मुम्बई भारतीय जनता पार्टी व एकनाथ शिंदे की बालासाहेबांची शिवसेना की तरफ़ से बीकेसी में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बीच में हमारी सरकार न रहने के कारण विकास कार्यों में कुछ शिथिलता आ गयी थी किंतु कुछ महीने पूर्व प्रदेश में शिंदे फडणवीस की सरकार आ जाने से अब केंद्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने में जुटी है।मोदी ने श्रोताओं के सम्मुख बात जारी रखते हुए कहा कि वर्ष 2014 तक मुम्बई में लगभग 11 किलोमीटर तक ही मेट्रो सेवा की सीमित सेवा उपलब्ध थी किंतु आज हमारी डबल इंजन की सरकार में उससे कई गुना मेट्रो ट्रेन सेवा मुंबईकरों को मुहैया है,और मुम्बई ही नही बल्कि महाराष्ट्र में आगामी दिनों में बुलेट ट्रेन सहित तमाम ट्रेनों की बढोत्तरी हो रही है, रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट जैसे बन रहे हैं।
पीएम ने कहा कि ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का आधुनिक रूप से भव्य कायाकल्प होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा हजारों,रेहड़ी पटरी वाले मेरे साथी बिना गारंटी के बैंकों से ऋण लेकर अपने परिवार का सम्मानजनक ढंग से जीविकोपार्जन कर रहे यही नही बल्कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के तहत इस वर्ष उन्होंने 50 हज़ार करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन भी किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जनधन खातों के जरिये लाभार्थियों के खातों में पूरा पैसा तुरंत पहुँचता है, जिससे भ्र्ष्टाचार पर लगाम लगी है।
आगामी दिनों में देश की सबसे अमीर माने जाने वाली बृहन्नमुम्बई महानगर पालिका के होने वाले चुनाव के बाबत भी लोगों को समझाया कि आज महाराष्ट्र ख़ासकर मुम्बई में ट्रिपल इंजन की सरकार होने की ज़रूरत है जिससे कि मुम्बई शहर का तेज गति से विकास करने में कोई बाधा न आ सके,क्योंकि बीच में कुछ समय के लिए जहाँ राज्य में अन्य की सरकार रही तो बीएमसी में लंबे वक्त से दूसरे की सत्ता है।
प्रधानमंत्री के सम्बोधन के पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।
उन्होंने कहा कि आज देश में ही बल्कि पूरी दुनियां में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी लोकप्रियता के शिखर पर है, आज G 20 की अध्यक्षता प्रधानमंत्री के पास है जो देश के लिए गौरव की बात है।
मुम्बई में G20 का एक सम्मेलन हो चुका है और आने वाले दिनों में अन्य शहरों में भी कई सम्मेलन प्रस्तावित है जिससे कि राज्य उक्त सम्मेलन करके अपने को गौरवान्वित महसूस करेगा।
मुख्यमंत्री शिंदे ने भी जनता को बीएमसी चुनाव की अहमियत समझाते हुए उसकी सत्ता को हासिल करने की जरूरत बताई।
मंच पर प्रमुख से राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले,केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा समेत तमाम विशिष्टजन उपस्थित रहे।
इसके पूर्व देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाली सपनों की नगरी मुम्बई में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी नें विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण, भूमिपूजन,लाभ वितरण, मुम्बई मेट्रो मार्ग 2A और 7 का लोकार्पण गुंदवली मेट्रो स्टेशन का शुभारंभ किया।
अपने तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से दोपहर बाद 4 बजकर 40 मिनट मुम्बई विमानतल पर पहुँचे।
जहाँ पर उनका स्वागत राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र प्रदेश व विधायक बावनकुले,मुम्बई अध्यक्ष व विधायक आशीष शेलार पूर्व गृहराज्य मंत्री व महाराष्ट्र बीजेपी उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह आदि ने पुष्पगुच्छ देकर किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुम्बई के विविध प्रकल्पों का लोकार्पण, भूमिपूजन, लाभ वितरण के साथ ही बीकेसी में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।
इसके पश्चात शाम 6.30 बजे तय कार्यक्रम के अनुसार अंधेरी के गुंदवली मेट्रो स्टेशन मेट्रो मार्ग 2A और 7 का भी शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पीएम ने MMRDA,SBI व मुम्बई मेट्रो के तहत मुम्बई 1 रुपे कार्ड का भी विमोचन किया।जिससे मेट्रो यात्रियों को बिन समय गवाएं टिकट लेने की सेवा उपलब्ध रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ने राज्यपाल,केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री समेत तमाम विशिष्ट जन के साथ मेट्रो ट्रेन में सफ़र भी किया।




