(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ बीजेपी के मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला
√ अन्य ट्रस्टी महेश मुदलियार,जितेंद्र राउत,भास्कर विखारे, सुदर्शन सांगले,गोपाल दलवी,भास्कर शेट्टी,मीना काम्बले, राहुल लोन्धे और मनिशा तुपे नें भी पदभार संभाला
मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला है। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार के साथ श्री सिद्धिविनायक गणपति के दर्शन किये. इसके साथ ही सभी ट्रस्टी महेश मुदलियार, जीतेंद्र राऊत, भास्कर विखारे, सुदर्शन सांगले, गोपाल दलवी, भास्कर शेट्टी, मीना कांबले, राहुल लोंढे, मनीषा तुपे ने भी पदभार ग्रहण किया।
श्री सिद्धिविनायक गणपति के दर्शन करने के बाद आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि भगवान श्री सिद्धिविनायक गणपति और गणेश भक्तों की सेवा करना मेरा परम और प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर विश्व में आस्था का एक बड़ा केंद्र होने के साथ-साथ मानवता का भी एक बड़ा केंद्र है। सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट जरूरतमंदों की मदद करता है। मैं इसे यथासंभव अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष त्रिपाठी से संन्यास आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद,कैबिनेट मिनिस्टर व मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, भाजपा अध्यक्ष व विधायक एड. आशीष शेलार, भाजपा के राष्ट्रीय समन्वय मंत्री शिव प्रकाश,श्री सिद्धिविनायक गणपति ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवनकर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने मुलाकात की।
पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक प्रसाद लाड,एमएलसी राजहंस सिंह, भाजपा नेता मोहित कंबोज, अमरजीत सिंह, ब्रह्मदेव तिवारी, आरयू सिंह, प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे, सचिव विजय सिंह, मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह. , जिला अध्यक्ष राजेश शिवडकर, डाॅ. सुषमा सावंत, शरद चिंतनकर, भालचंद्र शिरसाट, मुंबई भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाणा, पंकज यादव, आरडी यादव, ज्ञानमूर्ति शर्मा, रमाकांत गुप्ता, संतोष पांडे, दीपक सिंह, मुंबई भाजपा सचिव प्रमोद मिश्रा, एनसीपी तालुका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, लोक गायक सुरेश शुक्ला, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों ने आचार्य पवन त्रिपाठी को नये दायित्व संभालने पर शुभकामनाएं दीं।




