★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
हरदम इलेक्शन मोड और मूड में रहने वाली बीजेपी ने क्षेत्रीय कार्यालय पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मन्त्री गिरीश महाजन नें उद्धव गुट, एनसीपी,काँग्रेस छोड़कर आये नेताओं, कार्यकताओं का किया स्वागत
उपमुख्यमंत्री फडणवीस नें कहा पार्टी और सरकार आपके साथ मज़बूती से खड़ी रहेगी और आपके आने से बीजेपी को मिलेगा भरपूर फ़ायदा
♂÷आने वाले दिनों में होने वाले बीएमसी चुनाव के बाद 2024 में लोकसभा और बाद में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हरदम इलेक्शन मोड और मूड में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी नें महाराष्ट्र में अपने कील कांटे दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं।
उसी क्रम में आज महाराष्ट्र की बीजेपी इकाई नें विपक्षी दल काँग्रेस-एनसीपी-उद्धव गुट की शिवसेना के कई दिग्गजों को भगवा दल में शामिल कर उनको करारा झटका दिया है।

बालासाहेब ठाकरे के साथ शिवसेना के संस्थापक सदस्य व ट्रस्टी और कई बार मन्त्री रहे सुभाष देसाई के बेटे नें गत दिनों कमलदल का हाथ थाम उद्धव ठाकरे को ज़ोरदार झटका दिवा तो आज मुंबई में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में उद्धव ठाकरे गुट के उपनेता बबन घोलप की बेटी तनुजताई घोलप समेत कई नेता बीजेपी में प्रवेश कर उद्धव गुट की शिवसेना को झटका दे दिए।
आज मुम्बई में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरिश महाजन की उपस्थिति में पूर्व कांग्रेसी सांसद अनन्त राव देशमुख, अधिवक्ता नकुल देशमुख, राष्ट्रवादी युवा काँग्रेस पार्टी की पदाधिकारी अमृता ताई पवार,नासिक जीपी के सदस्य श्याम देशपांडे, उद्धव ठाकरे गुट के पुणे शहर प्रमुख संग्राम सिंह कुपेकर,ठाकरे समूह के जीपी सन्तोष मालविकर,ठाकरे समूह के उपनेता बबन घोलप की बेटी तनूजा ताई घोलप,दिगम्बर देसाई समेत उनके तमाम कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नें सबको बीजेपी में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि इन अनुभवी,मेहनती और जुझारू नेताओं कार्यकताओं के बीजेपी में आने से निश्चित ही उन क्षेत्रों में पार्टी और बेहतर करेगी।मेरी शुभकामनाएं नवप्रवेशी लोगों के साथ है,इनके आने से बीजेपी को फ़ायदा मिलेगा और इनके साथ पार्टी और सरकार मज़बूती से खड़ी रहेगी ।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस, चिकित्सा शिक्षा मंत्री महाजन के साथ ही बीजेपी के प्रदेश महासचिव विक्रांत पाटिल,मुरलीधर मोहोल,रणधीर सावरकर, विजय चौधरी आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।
">
">
">

