★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
भाजपा- आरएसएस हटाओ, महिला बचाओ, देश बचाओ नारे के साथ एडवा का राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में हुआ संपन्न
♂÷ देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा, महंगाई, बेरोजगारी, सरकार की महिला विरोधी, कारपोरेट समर्थक, मनुवादी और सांप्रदायिक नीतियों व नफरत की राजनीति के खिलाफ एवं गारंटीशुदा जीने के अधिकार, स्वतंत्रता और समानता के अधिकार, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने सहित महिलाओं की गई मांगो/ मुद्दों समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने नई दिल्ली सुरजीत भवन में राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया।
सम्मेलन को पूर्व सांसद कामरेड वृंदा करात ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जबसे देश में मोदी सरकार आयी है तबसे महिलाओं पर ज्यादतियों की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही है, एक तरफ़ सरकार बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है तो दूसरी तरफ मोदी राज में न तो बेटी सुरक्षित है न ही महिलाएं।

अन्य प्रमुख वक्ताओं में सुभाषणी अली, राम परी, आशा शर्मा, मेमुना मौला सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित करते हुए महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न व सरकार की जन विरोधी, महिला विरोधी, नीतियों को रेखांकित किया।
सम्मेलन में नोएडा व ग्रेटर नोएडा से जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, रेखा चौहान, चंदा बेगम, लता सिंह, गुड़िया देवी, भारती गुप्ता, पिंकी, राखी, मनीषा, किरण देवी, तिलक देवी, वंदना सिंह आदि के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन में अन्य मुद्दों के साथ भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की स्थिति एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर पिछले 3 महीने से किसान सभा के बैनर तले चल रहे धरने/ आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को भी महिला किसान नेता तिलक देवी वंदना सिंह ने प्रमुखता से रखा।
सम्मेलन में 5 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में बड़ी राष्ट्रीय रैली का आयोजन करने और भाजपा- आरएसएस हटाओ, महिला बचाओ, देश बचाओ नारे के साथ सम्मेलन संपन्न होगा।




