(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ CISF की महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर VIP सुरक्षा,हवाई अड्डे की सुरक्षा के साथ ही दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा का दिया जायेगा दायित्व
गृह मंत्रालय (MHA) ने महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में पहली बार “ऑल-वुमेन बटालियन” बनाने की मंजूरी दे दी है। यह कदम महिला सुरक्षा कर्मियों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। वर्तमान में CISF में 7% से अधिक महिलाएं कार्यरत हैं, और इस नई बटालियन से युवतियों को राष्ट्र सेवा में शामिल होने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
इस बटालियन को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि ये कमांडो के रूप में VIP सुरक्षा,हवाई अड्डों की सुरक्षा और दिल्ली मेट्रो रेल सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा सकें। गृह मंत्री के निर्देश पर CISF दिवस के 53वें समारोह के दौरान यह प्रस्ताव लाया गया था, और अब मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
यह कदम न केवल CISF बल्कि पूरे सुरक्षा बलों में महिलाओं की भूमिका को सशक्त करेगा और उन्हें नेतृत्व और कमांडिंग पोजीशन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।




