(आलोक तिवारी)
( मथुरा)
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सपरिवार पहुंचे वृंदावन, परिवार के साथ किया यमुना पूजन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर आज वृंदावन पहुंचे, यहां लोकसभा स्पीकर ने वृंदावन के केशी घाट पहुंच कर मां यमुना का विधि विधान के साथ पूजन किया।
पूजन पश्चात ओम बिरला ठाकुर बांके बिहारी की शरण में माथा टेकने पहुंचे, परिवार के साथ आए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पत्नी 8 दिन वृंदावन प्रवास कर ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा पूर्ण करेंगी।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पत्नी अनीता बिरला बेटी दामाद एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मां यमुना का पूजन किया, करीब 1 घंटे पूजन करने के पश्चात मां यमुना की परिवार सहित आरती कर लोक कल्याण की कामना की।इस आध्यात्मिक यात्रा पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला पूरे भक्ति भाव में नजर आए।
यमुना के केशी घाट पर पहुंचने पर आचार्य सिद्धार्थ शुक्ला द्वारा लोक सभा अध्यक्ष को मां यमुना का पूजन कराया, इस दौरान ओम बिरला के तीर्थ पुरोहित आशु शर्मा द्वारा ओम बिरला की पत्नी को ब्रज चौरासी कोस यात्रा का संकल्प कराया , संकल्प पश्चात मां यमुना को दुग्धाभिषेक कराया।
यमुना पूजन पश्चात ओम बिरला ने कहा ब्रज भूमि आने पर एक अलग ही ऊर्जा का संचार स्वतः होने लगता है मैं इस भूमि को बारम्बार प्रणाम करता हूं। इसके पश्चात ओम बिरला ने केशी घाट पर स्थित राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके पश्चात ओम बिरला परिवार सहित ठाकुर बांके बिहारी की शरण में पहुंचे जहां मंदिर सेवायतों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया, ओम बिरला आज शाम वृंदावन से वापस लौट जाएंगे उनकी पत्नी वृंदावन में रहकर 8 दिन की अपनी ब्रज चौरासी कोस यात्रा को पूर्ण करेंगी।




