(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कार्य भार संभालते ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं जिससे कि भूमाफियाओं, अतिक्रमण कारियों में भगदड़ मच गई है।
तीन दिन पूर्व प्रमुखता से दिखाई गई खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी के निर्देशन में आज सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने मय फोर्स के वृंदावन में हुए आश्रम पर कब्जे को मुक्त कराया।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के द्वारा की गई कार्यवाही को देखते हुए वृंदावन के भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
तो वहीं जिलाधिकारी के निर्देशन में की गई कार्यवाही की वृंदावन की जनता ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।
पीड़ित ने भी मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमें तो ये उम्मीद ही नहीं थी कि कभी हमारे आश्रम का कब्जा हटेगा मगर जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट साहब से मिलने के बाद हमें विश्वास ही नहीं पूर्ण उम्मीद हो गई थी कि अब हमारा आश्रम इन दबंग लोगों से मुक्त हो जाएगा।
आज सुबह ही हम जिलाधिकारी साहब से मिले थे और जिलाधिकारी साहब तत्काल कार्यवाही करते हुए शाम को ही आश्रम को कब्जा मुक्त करा दिया।
मीडिया से बात करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में आज हमारे द्वारा कब्जा मुक्त की कार्यवाही की गई है।
जिसमें एक व्यक्ति के द्वारा आश्रम के बाहर लकड़ी का फर्नीचर लगा कर शटर को बंद कर दिया था।
फर्नीचर को हटवा कर आश्रम की शटर को खुलवा दिया गया है।