★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
केंद्रीय परिवहन व लोकनिर्माण मन्त्री नितिन गडकरी ने रायपुर में PTI व IFWJ के द्वारा अयोजित नेशनल जनरल बॉडी मीटिंग को किया सम्बोधित
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वाहनों में बढ़ते इथेनॉल के प्रयोग से किसानों की बढ़ रही है आमदनी और इससे रुकेगा गांवों से किसान वर्ग का पलायन
गडकरी ने बताया आगामी 5 वर्षों में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री 7.5 लाख करोड़ से 15 लाख करोड़ प्रतिवर्ष की हो जाएगी
♂÷आज पूरी दुनियां में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय तरक़्क़ी कर रहा है जिसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर,एक्सप्रेस वे,पुलों,सड़कों का जाल बिछाने से लेकर परिवहन के क्षेत्र में छोटे बड़े इलेक्ट्रिक वाहनों के तेज़ गति से बढ़ रहे उपयोग के रूप में,जिससे देश को प्रतिवर्ष पहले के समय के मुकाबले कई लाख करोड़ की धनराशि का फ़ायदा हो रहा है जो विकास कार्यों में खर्चे जा रहे हैं।
उक्त बातें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बेबीलोन होटल में फेडरेशन ऑफ पीटीआई एम्प्लाइज यूनियन्स एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट असोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विषयक
कार्यक्रम “लोकतंत्र व मीडिया में बढ़ता असंसदीय भाषा का चलन”को मुख्यातिथ्य पद से केंद्रीय परिवहन,लोकनिर्माण मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जहाँ दुनियां के अधिकतर देश कोरोना काल के बाद से अर्थव्यवस्था के डगमगाने के चलते तमाम मोर्चों पर परेशान है तो वहीं भारत ने ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में मजबूती के साथ आगे बढ़ते हुए आज जापान को भी पीछे छोड़ कर तीसरे स्थान पर जा पहुँचा है।
उन्होंने जानकारी दी कि ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में हमसे सिर्फ़ चीन व अमेरिका ही उत्पादन के मामलों में हमसे आगे है।आगामी 5 साल में भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री 15 लाख करोड़ की हो जाएगी,जबकि अभी 7.5 लाख करोड़ प्रतिवर्ष का आंकड़ा है।
उन्होंने आगे बताया कि मुम्बई में आज डबलडेकर इलेक्ट्रिक बसें चल रही है और मालवाहक भारी वाहनों की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है।
आज वाहनों की इतनी डिमाण्ड बढ़ी हुई है कि ग्राहकों को डिलीवरी के लिए कई-कई वर्षों की वेटिंग वाहन निर्माता कम्पनियों द्वारा कही जा रही।
हालांकि परिवहन मंत्री श्री गडकरी ने इस मुद्दे पर कहा कि कम्पनियों को सेमीकंडक्टर आदि जैसे कुछ उपकरणों की दिक़्क़तों को सुलझाने के लिए सरकार लगी हुई है।देश में ही सेमीकंडक्टर बनाने के लिए देशी व विदेशी कम्पनियों के साथ सामंजस्य बनाने के उपक्रम में सरकार लगी है।
श्री गडकरी ने किसानों के हित में मोदी सरकार द्वारा उठाये जा रहे तमाम क़दमों के बाबत विस्तृत रूप से जानकारी दी और साथ ही कहा कि हम काफ़ी समय से वाहनों में पेट्रोलियम पदार्थों के साथ इथेनॉल का मिश्रण करते आ रहे है जिससे कि एक तरफ़ किसानों को इससे अच्छी खासी कमाई हो रही है तो वहीं तेल आयात में भी कमी आने के चलते देश का प्रतिवर्ष कई कई हज़ार करोड़ की विदेशी मुद्रा बाहर जाने से बच रही है।आने वाले दिनों में हम इथेनॉल का प्रयोग वाहनों में 40 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं किसानों से गन्ने के साथ ही पराली आदि को भी मात्रा में खरीदा जाएगा जिससे कि गांवों में ही किसान परिवारों को बेहतर रोजगार मिलने से उनका पलायन रुकेगा।
केंद्रीय मंत्री ने आगामी योजनाओं पर केंद्र सरकार की तमाम नीतियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कान्फ्रेंस में उपस्थित श्री बलराम सिंह दहिया जनरल सेक्रेटरी फेडरेशन, श्री के विक्रम राव प्रेसिडेंट इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट, श्री अशोक वानखेडे सीनियर एडिटर दिल्ली से श्री अशोक उपाध्याय फॉर्मर ग्रुप एडिटर ऑफ द नेशनल न्यूज़ एजेंसी न्यूज़ ऑफ इंडिया श्री गोविंद स्वामी भूपति सीनियर जर्नलिस्ट इंडियन एक्सप्रेस चेन्नई से कार्यक्रम में आए हुए सभी भाई और बहनों और विशेष रूप से आप सब से मिलते हुए मुझे खुशी हो रही है।हमारा देश लोकतंत्र पर खड़ा है उससे जुड़ी हुई मीडिया है और इसलिए मीडिया का महत्व लोकतंत्र के लिए बहुत ज्यादा है। जहां सूरज की किरण नहीं जाती वहां पत्रकारों की नजर जाती है,ऐसा कहा जाता है।आप निश्चित रूप से गांव गांव तक लोगों की गरीब,मजदूर,किसान की समस्याओं को उजागर करने का काम करते हैं,यह निश्चित रूप से बहुत महत्वपूर्ण है हमारे जैसे विभाग में हम जब काम करते हैं तो हमारी कुछ कमियां होती है तो आप जैसे लोग उन कमियों को भी हम को दिखाने का काम करते हैं और स्वयं को जानकारी मिलती है कि क्या क्या समस्या है।यह बात जरूर है कि हमारी मीडिया में काफी परिवर्तन हुआ है टेक्नोलॉजी में काफी बदलाव हुआ है ,पहले प्रिंट मीडिया थी फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आई अब सोशल मीडिया आई है।अब धीरे-धीरे देखकर मीडिया में टेक्नोलॉजी के कारण काफी बड़ा परिवर्तन हुआ है आजकल लोग अखबार पढ़ने के बजाय मोबाइल पर न्यूज़ सुनते हैं इसलिए स्वाभाविक रूप से टेक्नोलॉजी का उपयोग जो मीडिया में हो रहा है वह भी बहुत स्वागतयोग्य है। आज मैं विशेष रूप से इतने दूर से आप के समीप आया हूं यह भी टेक्नोलॉजी के कारण मैं आपके सामने आ सका हूं।

उन्होंने कहा मैं दो बातें लोगों को कहता हूं एक पहली बात यह कि इनोवेशन इंटरशिप साइंस टेक्नोलॉजी रिसर्च एंड नेम हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है उसमें हमारे देश में प्रशिक्षित करके उसको आत्मसात करते हुए उसके ऊपर प्रयोग करके हमारे इंजीनियर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं ।हमारे देश में सबसे ज्यादा टैलेंटेड इंजीनियर पूरी दुनियां के देशों की जरूरत पूरी करते है हमारे प्रतिभाशाली लोग। कार्यक्रम की अध्यक्षता IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के विक्रम राव ने की।
इस अवसर पर IFWJ के राष्ट्रीय महासचिव श्री विपिन धूलिया, राष्ट्रीय सचिव श्री मोहन कुमार,श्री के विश्वेश्वर राव,श्री पंकज चतुर्वेदी,मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सलमान खान,पश्चिम क्षेत्र के सचिव व महाराष्ट्र प्रान्त प्रभारी मुकेश सेठ,बिहार इकाई के महासचिव मधुकर द्विवेदी,जेएनयू महासचिव श्री सुरेश शर्मा,मध्य प्रदेश के महासचिव संजय दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेश सक्सेना सहित IFWJ के 19 राज्यों के पदाधिकारी गण व साथी पत्रकार मौजूद थे।
कार्यक्रम का सफ़ल संचालन पीटीआई के झारखण्ड राज्य ब्यूरो इंदुकान्त दीक्षित ने किया।
तीन दिवसीय कार्यक्रम की हॉस्पिलिटी होटल “”बेबीलोन इन” व टेक्नोलॉजी और इवेंट पार्टनर”इन्फिनोटो कॉमिक्स”ने की।




