(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
गाज़ीपुर दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मिलकर बढ़ाया उत्साह
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का गाजीपुर आगमन पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव के साथ हैदरगंज मरदह गाजीपुर टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष, सपा के जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा की सुपुत्री और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सुधीर यादव की सुपुत्री के विवाह उपरांत घर पहुंच कर शुभकामनाएं व्यक्त की।
सपा नेता श्यामलाल बिन्द के पिता के निधन पर एवं समाजवादी पार्टी राज्य कमेटी के सदस्य महेंद्र यादव, दारुनपुर के पिताके निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव सिकंदर कनौजिया के पारिवारिक जनों से मुलाकात के बाद रात्रि विश्राम पीडब्ल्यूडी डाक बंगला गाजीपुर में किया।

समाजवादी पार्टी के जिला सचिव कमलेश यादव के सैदपुर में नए प्रतिष्ठान गहना कोठी का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष ने किया। इसके पश्चात सिधौना में मंगल देव कनौजिया ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का अपने पेट्रोल पंप पर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।
वहीं पर पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए पीडीए समाज के लोग एकजुट होकर मतदाता सूची में नाम काटने की भाजपा की साजिश को विफल करें।
इस अवसर पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, नन्हकू यादव रविंन्द प्रताप यादव, अशोक बिन्द, महेंद्र चौहान,खेदन यादव, डॉ रमाशंकर राजभर, सुशील जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष सैदपुर कमलेश यादव अमित ठाकुर अभिषेक कुशवाहा, गोवर्धन यादव राजू यादव, आजाद राय, शिव शंकर यादव, आदित्य यादव तहसील अहमद दिनेश यादव, श्रीमती विभापाल, बिंदु बाला बिन्द, रीना यादव, गोविंद यादव चंदन सोनकर ज्योति पांडे, पंकज प्रधान, चन्देश्वर पप्पू, दारा यादव संतोष यादव, अरुण श्रीवास्तव, डॉक्टर समीर सिंह, दिनेश,सर्वेश पाल, बाबी चौधरी, रामधर यादव, रामजन्म चौहान, रामबचन यादव, विमल, शशि सोनकर, रामजी सोनकर गोविंद यादव, मदनयादव, सुनील यादव, जमुना यादव, जयराम, जगत मोहन बिन्द, रीता विश्वकर्मा, सुषमा बिन्द, बचनू, सदानंद कनौजिया, डॉ. जितेंद्र भारती, छन्नू यादव, सुग्गू रितेश रामाशीष, अशोक, कैलाश यादव एवं साथ में पिंटू पाल सहित वरिष्ठ नेतागण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





