(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ न्यायप्रिय थे चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य:- राकेश मौर्य
√ सपा ने सम्राट अशोक मौर्य,निषादराज गुह्य और महर्षि कश्यप की मनाई समारोह पूर्वक जयंती
समाजवादी पार्टी जौनपुर ने भारत के तीन महापुरुषों की जयंती जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई।
सपाजनों नें महर्षि कश्यप, महाराजा निषादराज गुह्य तथा चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों, विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।
तत्पश्चात गोष्ठी में महापुरुषों के जीवन पर चर्चा की गई।
इस मौके पर जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा नें बतौर मुख्य अतिथि कहा कि पीडीए सभी महापुरुषों का सम्मान करती है और हमें सम्राट अशोक मौर्य, निषाद राज गुह्य और महर्षि कश्यप जी के महान विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि
कोल,भील,बिंद,केवट,मल्लाह,मझवार,कहार,कश्यप,रैकवार,बाथम, गोडिया ,मछुआरा ,आदिवासी,मूलनिवासी,जिन्हें अपने आराध्य भगवान मानते हैं जिन्हें महाराजा निषादराज गुह्य कहा जाता है। वे ऋंगवेरपुर के राजा थे,वे आदिवासी] समाज के थे और उन्होंने ही वनवासकाल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, माता सीता तथा लक्ष्मण को केवटराज जी से कहकर गंगा पार करवाया था।
महर्षि कश्यप जी सदैव धर्मनीति पर चलकर नीतिप्रिय बनने का संदेश देते हैं।
जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि भारत की सीमा ईरान, बलूचिस्तान से लेकर नेपाल, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार तक अखंड भारत के महान शासक रहे प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक ,मौर्य साम्राज्य के कुशल प्रशासक थे।
गोष्ठी को पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमापति यादव, राजेश यादव, राजकुमार बिंद, सुशील दुबे, राजेंद्र धनगर मालती निषाद, हीरालाल विश्वकर्मा, उमाशंकर पाल, इरशाद मंसूरी, महेंद्र यादव नैपाल, डॉ जंगबहादुर यादव विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, रामू मौर्य आदि ने संबोधित किया।
गोष्ठी में मुख्य रूप से जिला महासचिव आरिफ हबीब,मुन्ना मौर्य, गुलाब यादव, अनवारूल हक गुड्डू, जयप्रकाश यादव प्रिंसु, गुड्डू सोनकर, दिलीप प्रजापति, आनंद गुप्ता, धीरज बिंद, धर्मेंद्र सोनकर, प्रदीप पाल,सोनी सेठ, रामेश्वर निषाद रामासरे यादव, दीपक विश्वकर्मा सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
ज़िला सचिव के पद से प्रोन्नति कर उमाशंकर पाल को ज़िला उपाध्यक्ष नामित किए जाने तथा आमिर खान को छात्र सभा का जौनपुर नगर अध्यक्ष नामित किए जाने पर जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन ज़िला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने किया।