मुकेश सेठ
मुंबई
√ जौनपुर जिला कारागर में मनाई गई महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
आज महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कारागार जौनपुर के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक डॉ. विनय कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
उसके पश्चात मुख्य द्वार पर ही महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्याअर्पण कर उनको नमन किया गया।
गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन हुआ।
इसके बाद 14 नंबर प्रांगण में जेल अधीक्षक, चिकित्सा अधिकारी वी कर आवास के कारापालऔर अधिकारियों,कर्मचारियों एवं बंदियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण कर नमन किया गया।

इस अवसर पर बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
जेल अधीक्षक द्वारा मध निषेध पर गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा बंदियों के मध्य खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई।
कार्यक्रम के समापन भाषण में जेल अधीक्षक डॉ. विनय कुमार द्वारा बंदियों को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में बंदियों को फल वितरित किया गया।
इस अवसर पर कारागार परिसर में अधिकारियों,कर्मचारीगण एवं बंदियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक डॉ.विनय कुमार ,डॉक्टर अमरनाथ पांडे, चिकित्सा अधिकारी रविराज,प्रधान करापाल धर्मेंद्र सिंह, उपकारापाल सुभाष चंद्र पांडे, नंदकिशोर, श्रीमती सुषमा शुक्ला, प्रधान सहायक खलील अहमद, लेखाकार वेद प्रकाश तिवारी,फार्मासिस्ट सतीश कुमार अध्यापक प्रदीप कुमार अस्थाना ,हेड जेल वार्डन रामाशंकर यादव,दिलीप शुक्ला उपस्थित रहे।




