★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मनसे व श्री संकल्प सेवा सहकारी संस्था गोरेगांव विभाग द्वारा किया गया है आयोजन}
♂÷22 दिसम्बर से 1 जनवरी तक चलने वाले मालवणी महोत्सव 2022 का आयोजन महाराष्ट्र नव निर्माण सेना व श्री संकल्प सेवा सहकारी संस्था गोरेगांव विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अयोजन किया गया है।
उक्त महोत्सव गोरेगांव पश्चिम के आज़ाद मैदान, मोतीलाल नगर क्रमांक 2,एमजी रोड में आयोजित है।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में साईं महिमा,लावणी नृत्य,मंगलागौर,होममिनिस्टर,दशावतार जादुई कला का प्रदर्शन, मराठी-हिंदी वाद्यवृन्द,चित्रकला-नृत्यकला व फ़ैशन शो कम्पटीशन का प्रदर्शन होगा।
उक्त जानकारी संजय सुरेश खालोनकर शाखा-राजगढ़ क्रमांक 58 गोरेगांव मनसे अध्यक्ष ने दी है और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।




