★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
चीफ़ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्र ने समीक्षा बैठक के दौरान ज़िले में चल रहे विकास कार्यों व क़ानून व्यवस्था पर की छान-फटक
मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार के जीर्णोद्धार कार्य का फीता काट किया उद्धघाटन,जौनपुर में चल रहे विकास कार्यों का भी किया स्थलीय निरीक्षण
शक्तिपीठ माँ शीतला के दर्शन करने के साथ ही देखा शाही क़िला दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश
♂÷उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले अपने आला अफ़सरान को हिदायत दी थी कि वह लोग जिलों में जाकर विकास योजनाओं की धरातलीय स्थिति का जायज़ा लें और कमियों को दूर करने में जुट जाएं।

इसी क्रम में सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र आज रविवार को जौनपुर जनपद के दौरे पर रहे।
मुख्य सचिव के जौनपुर दौरे कार्यक्रम से ज़िला प्रशासन कई दिनों से सबकुछ “ऑल इज वेल”करने,दिखाने की तैयारी में लगा हुआ था।जिसका परिणाम रहा कि मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली व स्थलीय निरीक्षण से संतुष्ट दिखे तो उन्होंने कुछ निर्देश भी दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार के जिर्णोद्धार कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया । मुख्य सचिव द्वारा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय साहनी की उपस्थिति में जनपद के विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की भी की गई।

मुख्य सचिव के द्वारा शक्ति पीठ मॉ शीतला का दर्शन किया गया और धाम में स्थित सरोवर के जल को प्रदूषणमुक्त करने के निर्देश उन्होंने जिलाधिकारी को दिये।
मुख्य सचिव द्वारा जनपद के गोमती नदी के तट पर बने ऐतिहासिक किला का अवलोकन किया और कहा कि वर्तमान समय में ऐतिहासिक ईमारतो को संरक्षण करने की आवश्यकता है।
प्राथमिक विद्यालय अभय चंदपट्टी के निरीक्षण के दौरान डिस्कवरी लैब में जाकर बच्चों से ग्रहों, चंद्रमा के संबंध में प्रश्न पूछा और कक्षा 4 के छात्र शिवम कन्नौजिया ने मुख्य सचिव को 37 का पहाड़ा सुनाया जिस पर मुख्य सचिव ने प्रसन्न होकर बच्चे को 1000 नक़द प्रोत्साहन राशि के स्वरूप दिया । विद्यालय में बने स्मार्ट क्लास के निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल को निर्देश दिया कि अन्य विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास बनाए जाए। मुख्य सचिव द्वारा अमृत सरोवर का उद्घाटन किया गया तथा और सरोवर के किनारे हरिशंकरी पौधे का रोपण किया गया।
मुख्य सचिव ने मीडिया से बात नही की तो वहीं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि मुख्य सचिव द्वारा जनपद का स्थलीय निरीक्षण किया गया,सबसे पहले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई जहां जो कमियां थी उसके बारे में उन्होंने अवगत कराया और जो काम चल रहे थे उस सन्दर्भ में उन्होंने संतोष जाहिर किया है।इसके बाद उन्होंने नमामि गंगे और अमृत पेयजल योजना के तहत शहर में चल रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया है,नमामि गंगे योजना के तहत बनाई जा रही नालों में हो रही देरी के लिए भी उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात किया और उन्होंने जल्द से जल्द सही करने के लिए कहा।

मुख्य सचिव ने शीतला चौकियां धाम जाकर माता शीतला के चरणों में सिर नवाकर नमन कर उनका आशीर्वाद लिया और सौंदर्यीकरण का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान जनपद की कानून व्यवस्था के बारे में भी उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से विस्तार पूर्वक जानकारी ली और संतोष व्यक्त किया ।




