(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
√ जलाशय कुंड बनता जा रहा कचरा और गंदगी का स्थान नागरिकों को सफाई की दिलाई जायेगी प्रतिज्ञा
√- आर एस एस की पहल से गोसेवा,ग्राम विकास और शिक्षण तथा सामाजिक और राजकीय संस्थाएं बनेंगी सहयोगी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक सतिवारी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा राधाष्टमी 11 सिंतम्बर के दिन जिले के जलाशयों और कुंडों का प्रातः काल पूजन किया जाएगा।
साथ ही जंन जंन को जागरूक किया जाएगा कि लोग कुंडों में गंदगी न बहाएं जलाशयों में मल मूत्र इत्यादि को न छोड़ें।क्योंकि जलाशय हमारे जीवन के साथ साथ प्राणी मात्र के जीवन की कल्पना जल के बिना असम्भव है।और गिरते भूगर्भ जल को रोकने के लिये भी कुंडों और जलाशयों का स्वच्छ रहना अति आवश्यक है।
पूजन के समय लोगों को जलाशयों को स्वच्छ रखने की प्रतिज्ञा भी दिलाई जायेगी।
इस कार्य के लिये सह विभाग कार्यवाह डॉ संजय,विभाग प्रचारक अरुण ,विभाग प्रचार प्रमुख डॉ कमल कौशिक , महानगर प्रचारक सचिन आदि सक्रियता से सम्पर्क कर रहे हैं।
प्रतिज्ञा यह लेंगे प्रतिज्ञा –
हम प्रतिज्ञा करते हैं कि अपने कुंड/जलाशय को हमेशा स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में पूर्ण! लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य करेंगे, अपने ग्राम/वस्ती वासियों के मध्य कुंड/जलाशय को जल देवता का मानकर उसके प्रति उदघोष जागरण करते हुए संपूर्ण ग्राम की संबद्धता निरंतर बनाए रखेंगे, कुंड/जलाशय जल से पूर्ण रहे, जल स्वच्छ रहे, व जलाशय सुरक्षित रहे ऐसे दायित्व का पूर्ण रूप से निर्वहन करेंगे।




