(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ सांसद व बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नें प्रवक्ताओं और जिला प्रचार प्रमुख को बताया कि किस तरह से केन्द्र- प्रदेश सरकार के बड़े फैसले को पहुँचाएं जनता के बीच
√ कार्यशाला में प्रवक्ताओं और जिला प्रचार प्रमुखों को दिगज्जों द्वारा दिया गया पार्टी और सरकार के काम काज को जनता तक पहुँचाने का मंत्र
आज गुरुवार को मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ताओं और जिला प्रचार प्रमुखों को बीजेपी, केंद्र- प्रदेश सरकार के कार्यो को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.सुधांशु त्रिवेदी नें सभी प्रवक्ताओं और जिला प्रचार प्रमुखों को समझाया कि केन्द्र की एनडीए गठबंधन वाली मोदी सरकार और महाराष्ट्र की महागठबंधन की सरकार ने देश प्रदेश में विकास के उल्लेखनीय कार्य किये हैं।
जनहित से जुड़े बड़े फैसले और विकास कार्यो को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखना चाहिए।
राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक के.के. उपाध्याय ने मीडिया के बदलते स्वरूप पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि पत्रकारों से बात करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि हम पार्टी की ओर से बोल रहे हैं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान सरकार और पार्टी के कामकाज का ब्योरा मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए जनता तक पहुँचाने के लिए जिम्मेदारी और प्रभावी ढंग से कार्य करें।
भाजपा मीडिया विभाग के केंद्रीय संयोजक व विधायक अतुल भतखलकर ने कहा कि प्रवक्ताओं को सरकार द्वारा मीडिया के माध्यम से लोगों तक किए गए कार्यों का अध्ययन करना चाहिए।
महाराष्ट्र बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने सुझाव दिया कि अगला एक महीना प्रचार की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है और सभी प्रवक्ताओं, जिला प्रचार प्रमुखों को एक दिशा में काम करना चाहिए।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रदेश के संयुक्त मुख्य प्रवक्ता विश्वास पाठक, प्रदेश मीडिया विभाग के प्रमुख नवनाथ बान, प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




