(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के विभिन्न राज्यों में तैनात राज्यपालों की नियुक्तियों में बदलाव किया है।
उन्होंने मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है तो वहीं ओडिशा के मौजूदा राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
चर्चा है कि रघुबर दास राजनीति में एक बार फ़िर सक्रिय हो सकते हैं।
मालूम हो कि रघुबर दास झारखंड राज्य के बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
इसके अलावा, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है, और पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।