★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर सांसद व फ़िल्म अभिनेता रविकिशन के बड़े भाई रामकिशन के असामयिक निधन पर जताया शोक
♂÷उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर सीट से लोकसभा सदस्य व फ़िल्म अभिनेता रविकिशन के बड़े भाई रामकिशन शुक्ला की मुम्बई के निजी अस्पताल नानावटी में हुए निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि गोरखपुर के माननीय सांसद श्री रविकिशन जी के अग्रज श्री रामकिशन शुक्ला जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
सीएम ने आगे लिखा कि मेरी सम्वेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ है और प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।




