★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
हिट मशीन कहे जाने वाले गीतकार शब्बीर अहमद के लिखे”एनतम्मा”पर ऑस्कर विजेता फ़िल्म RRR के हीरो रामचरण व Naarappa के हीरो वेंकटेश सलमान के साथ पर्दे पर मचाएंगे धमाल
गाने को विशाल डडलानी, पूजा देव व रैपर रफ़्तार ने दी आवाज़ तो म्यूजिक दिया है पूजा देव ने,कोरियाग्राफी की जॉनी मास्टर नें

♂÷बॉलीवुड की SKF बैनर यानी दबंग स्टार सलमान ख़ान निर्मित बहुचर्चित फ़िल्म किसी का भाई किसी की जान यू तो ईद पर रिलीज़ होने जा रही है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
वहीँ इस मेगा बजट मूवी की ख़ास बात यह है कि इसके गाने “एनतम्मा”पर सलमान खान के साथ दक्षिण के दो दो मेगास्टार जो कि अपनी एक्टिंग व एक्शन से भारत ही नही बल्कि दुनियाभर के सिनेप्रेमियों को अपना मुरीद बना रखा है।
एक है सुपर डुपर हिट फ़िल्म Naarappa के हीरो वेंकटेश तो दूसरे ऑस्कर विजेता RRR के हीरो रामचरण।यह दोंनो हीरो सलमान खान के साथ”किसी का भाई किसी की जान”फ़िल्म के एक जबरदस्त गाने “एनतम्मा”पर धमाल डान्स करते नज़र आएंगे।
इस गाने में जहाँ RRR फ़िल्म के नायक रामचरण ऑस्कर जीते गीत नाटू-नाटू के स्टेप्स पर तीनों हीरो थिरकेंगे तो वहीं पुष्पा के नायक वेंकटेश भी पुष्पा फ़िल्म के स्टेप पर कमर मटकाते नज़र आएंगे।

सलमान खान समेत दोनों बहुचर्चित नायक धोती कुर्ते में डान्स के धमाल से फ़िल्मी पर्दे पर बवाल मचाने के लिए ईद के दिन तैयार बैठे हैं।
फ़िल्म के 5 गानों में से 4 गाने बॉलीवुड के हिट मशीन कहे जाने वाले शब्बीर अहमद नें लिखा है, जिनमें”एनतम्मा” गाना लॉन्च होते ही स्रोताओं के दिलों दिमाग़ में समा जा रहा है।
“एनतम्मा” गाने को विशाल डडलानी,पूजा देव के साथ रैपर रफ़्तार नें सुरों से बख़ूबी सजाया है तो संगीत संयोजन पूजा देव ने की है।
जॉनी मास्टर नें अपने नृत्य संयोजन में बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान के साथ ही वेंकटेश व रामचरण को जमकर नचाया है।
चर्चा है कि सलमान खान ने “एनतम्मा”गाने में दक्षिण के दोनों सुपरस्टार रामचरण व वेंकटेश को इस गाने में साथ में डांस करने के एवज में बेहद ही मोटी फ़ीस अदा की है।
">
">
">

