★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
बीजेपी नेता सोमैया ने दावा किया जाँच में फ़र्जी पाई गई कम्पनी को उद्धव सरकार में कांट्रेक्ट मिलने के साथ ही मिले थे 20 करोड़ की पहली किश्त
सजंय राउत व सुजीत पाटकर की पत्नियों के नाम से अलीबाबा में बेशकीमती प्रोपर्टी तो पाटकर के साथ राउत की लड़की की है वाइन कम्पनी
सोमैया ने हसन मुशरिफ पर लगाया आरोप की घोष्ट कम्पनी बनाकर हज़ारों किसानों से की 40 करोड़ की धोखाधड़ी
♂÷देश में आए दिन देखा जाता है कि अन्नदाता किसानों के लिए अपने प्राणों को भी न्योछावर कर देने की कसमें खाने वाले राजनीतिक दल,राजनेता किस हद तक चले जाते हैं जिसकों देख सुनकर अत्यंत हर्ष भरा आश्चर्य होता है कि हमारे देश के नेता कितने किसान हितैषी हैं और उनके दुख,दर्द,खून पसीने की कमाई के लिए कितने खैरख्वाह। लेकिन आए दिन कुछ ऐसे सनसनीखेज घोटाले सामने आते रहते हैं कि इनके चेहरे पर किसान हितैषी होने के नकाब एक झटके में किर्ची-किर्ची होकर उड़ जाते हैं।
आज मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद डॉ किरीट सोमैया ने मुंबई नरीमन पॉइंट स्थित बीजेपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में तथ्यों के साथ पूर्ववर्ती उद्धव सरकार के कार्यकाल में हुए दो घोटाले की परतें खोलते हुए गम्भीर आरोप लगाए तो वहीँ मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शीघ्र जाँच कराकर दोषियों को सज़ा देने की मांग की है।
पूर्व सांसद डॉ. किरीट सोमैया ने आरोप जड़ा की हसन मुशरिफ व उनके परिवार की कंपनी पर फर्जी तरीके से किसानों के नाम पर 40 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि फ़र्जी कम्पनी के ज़रिए निकालकर घपला किया गया है,जिन किसानों के फिक्स डिपॉजिट से पैसा निकाला गया है उनको कुछ उस दौरान पता ही नही था और न ही उनसे कोई परमिशन ली गयी थी।
39208 किसानों के फ़िक्स डिपॉजिट से 10-10 हज़ार व 5 से 25 किसानों के फिक्स डिपॉजिट से 25-25 हज़ार की धनराशि किसानों की बगैर इजाज़त बैंक अधिकारियों व सत्ता के दबाव में निकल ली गयी।
कुल मिलाकर 3 करोड़ 93 लाख 99 हज़ार 141 फ़िक्स डिपॉजिट के बदले फ़र्जी तरीके से 40 करोड़ का कर्ज कोल्हापुर जिले के साधन सहकारी बैंक ने हसन मुशरिफ परिवार की फ़र्जी कम्पनी को दिया है।
डॉ. सोमैया ने कागज़ात दिखाते हुए प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस घोष्ट कम्पनी का कम्पनी लॉ के तहत, न ही जीएसटी व इनकम टैक्स लॉ के तहत रजिस्ट्रेशन है।तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सरकार के दौरान भ्र्ष्टाचार की बहाई जा रही गंगा में अपने नजदीकियों को ख़ूब डुबकी लगवाई गयी है।
उन्होंने आगे कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार में किसानों से 40 करोड़ की धोखाधड़ी हो जाती है और ग़रीब किसानों को कुछ भी पता नही चलता मजे की बात यह है कि कम्पनी के पास कर्ज लेने के लिए कोई ठोस कागजात भी नही था।ED ने जब इसकी जाँच की तब यह घोटाला व कम्पनी की सच्चाई उजागिर हुई है।
पूर्व सांसद सोमैया में बताया कि आज मैंने महाराष्ट्र सरकार के सहकारिता मंत्री अतुल तावे इस मामले पर बात कर कहा कि घोटाले में शामिल साधन सहकारी बैंक की संचालन समिति को बर्खास्त कर बैंक के संचालन के लिए एक एडमिनिस्ट्रेटर की नियुक्ति की जाए।
बीजेपी नेता ने जानकारी दी कि हसन मुशरिफ व उनके परिवार के द्वारा फ़र्जी कम्पनी बनाकर किसानों के साथ 40 करोड़ की धोखाधड़ी मामलें में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
दूसरा सनसनीखेज खुलासा करते हुए पूर्व सांसद डॉ. सोमैया ने कहा कि शिवसेना के राज्यसभा सांसद व प्रवक्ता संजय राउत के पार्टनर सुजीत पाटकर द्वारा कोविड 19 महामारी के दौरान जम्बो कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों के इलाज़, देखभाल के लिए मुम्बई कॉर्पोरेशन की मिलीभगत से 100 करोड़ रुपये का घोटाला फ़र्जी कम्पनी बनाकर की गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद संजय राउत व सुजीत पाटकर की पत्नियों के नाम पर अनियमित तरीके से अलीबाग में बेशकीमती सम्पत्तियां ली गयी है और संजय राउत की पुत्री व सुजीत पाटकर की वाइन कम्पनी है जो कि डीलर शिप देती है।उन्होंने आगे कहा कि राउत के क़रीबी सुजीत पाटकर ने बीएमसी के अधिकारियों के साथ मिलकर सत्ता की नजदीकी का बेजा लाभ उठाते हुए बोगस कम्पनी बनाकर 100 करोड़ का घोटाला किया है।
पाटकर की घोष्ट कम्पनी का कोई भी अस्त्तिव नही है ऐसी फ़र्जी कम्पनी को बीएमसी द्वारा 100 करोड़ का कांट्रेक्ट मिलने की बात ED ने अपनी जाँच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर कही है।
ED कमिश्नर ने अपनी जाँच में कहा है कि इस कम्पनी को जब 100 करोड़ का कांट्रेक्ट जम्बो कोविड सेंटर के लिए दिया था तब इस कम्पनी के पास GST नम्बर नही था,इनकम टैक्स विभाग की तरफ़ से जारी होने वाला पैन कार्ड नही था और न ही कम्पनी ने इनकम टैक्स भरा था।
जम्बो कोविड सेंटर के लिए 100 करोड़ के कांट्रेक्ट के लिए बीएमसी का ही नियम है कि कम्पनी में 6 हजार मेडिकल व पैरामेडिकल का स्टाफ़ होना चाहिए किन्तु जब ठेका मिला तो कम्पनी के पास सिर्फ़ 18 मेडिकल स्टॉफ थे।
उन्होंने यह भी आरोप जड़ा कि कंपनी में बीएमसी ने पहली किश्त के रूप में मिले 32 करोड़ रुपये में से पहली किश्त के रूप में 20 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि कम्पनी के खाते में ट्रांसफर कर दी।
बीजेपी नेता ने बताया कि इस कम्पनी की जाँच रजिस्टर ऑफ फ़र्म, रजिस्टर ऑफ कम्पनी,इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, मुम्बई पुलिस इकोनॉमिक विंग,और ED जाँच कर रही है।
सोमैया ने कहा कि मैंने मांग की है कि जब इस कम्पनी को कांट्रेक्ट दिया गया था तब इस कम्पनी के पास महज 14 स्टाफ़ थे जबकि नियमतः 6 हज़ार मेडिकल पैरामेडिकल स्टाफ़ होने चाहिए थे जम्बो कोविड सेंटर के लिए।जिसके चलते जम्बो कोविड सेंटर में बेहतर इलाज़ व्यवस्था न मिलने के चलते कम्पनी की लापरवाही से कोविड सेंटर में भर्ती 3 मरीजों की मृत्यु हो गयी थी,ऐसे में इस कम्पनी के ऊपर धारा 304 के तहत सदोष मनुष्य वध का केस चलाना चाहिए और दोषियों को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।
पूर्व सांसद डॉ. सोमैया ने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की है कि इस मामलें में सख़्त कार्रवाई हो।
वरिष्ठ बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के परिवार व उनके पारिवारिक मंत्री आदित्य ठाकरे की भूमिका इस मामलें में संतोषजनक व नियमतः नही है क्योकि सुजीत पाटकर शिवसेना सांसद संजय राउत के बिजनेस पार्टनर के रूप में जाने जाते हैं।
कुल मिलाकर पूर्व सांसद व चार्टर्ड अकाउंटेंट डॉ. किरीट सोमैया के इस दो बड़े ख़ुलासे के बाद महाराष्ट्र की राजनीतिक तपिश बढ़नी तय है आने वाले दिनों में राजनीतिक शत्रुओं में ज़ुबानी जंग तेज़ हो होने वाली है।




