★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
दो दिन पहले ट्विटर पर पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह,अमित शाह,स्मृति ईरानी, सीएम योगी,हेमंत विश्वशर्मा, शिवराजसिंह चौहान समेत प्रभावशाली हस्तियों नें ट्विटर पर किया पोस्ट
सांसद व सिनेस्टार सन्नी देओल,राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी,शाहरुख खान,अनुपम खेर,गीतकार मनोज मुंतशिर समेत अन्यान्य हस्तियों नें ट्विटर पर पोस्ट कर चलाया#my parliament my pride
यूपी के जौनपुर निवासी शब्बीर अहमद के गीत को स्वर संचेत टण्डन व सङ्गीत संयोजन पूजा ठक्कर नें किया है
♂÷आज़ाद देश के इतिहास में रविवार का दिन बेहद गौरवशाली व ऐतिहासिक होने जा रहा है जो इतिहास के पन्नो में अमिट हो जाएगा जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए संसद भवन यानी सेंट्रल विस्टा का उद्घाटन करेंगे।
उनके साथ ही इतिहास के पन्नो में बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गीतकार व हिट मशीन के रूप में विख्यात शब्बीर अहमद व उनकी टीम भी याद किये जाते रहेंगे क्योंकि शब्बीर अहमद के लिखे गीत “राम सियाराम” को दो दिन पहले सेंट्रल विस्टा को पीएम मोदी देश व बड़ी-बड़ी हस्तियों नें अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर शेयर भी किया तो वहीं नई सदन के बारे में बेहद आदरयुक्त भावना भी प्रकट कर देश मे उत्साह व गर्व का माहौल भी बनाया है।
पीएम मोदी के द्वारा पोस्ट करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह,विदेशमंत्री जयशंकर प्रसाद,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,समेत असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान,राज्यसभा सदस्य व पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी,प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा समेत तमाम बीजेपी के मन्त्री,सीएम महत्वपूर्ण हस्तियों ने ट्वीट कर अपनी भावना व्यक्त की।
इस ऐतिहासिक भवन के लिए बॉलीवुड की हस्तियों नें भी अपनी भावना उद्घाटित करने में किसी से पीछे नही रही।
सांसद व सिने स्टार सन्नी देओल, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान,अनुपम खेर,गीतकार मनोज शुक्ला”मुंतशिर”,वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार अजित भारती आदि अनगिनत शख्सियतों ने ट्विटर हैंडल पर नए संसद भवन की झांकी को पोस्ट कर अपनी आवाज में हृदय की भावनाओं को व्यक्त किया तो वहीं ट्विटर पर#my parliament my pride नामक हैशटैग जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कराया हुआ है।

शब्बीर अहमद के गीत में वर्णित रामराज्य की कल्पना को साकार करने की जनभावना को राष्ट्र के सम्मुख रख शब्बीर और उनकी टीम ने ख़ुद के नाम को अमर कर लिया है।
मालूम हो कि उत्तरप्रदेश के सबसे बड़े जिले जौनपुर के तहसील केराकत अंतर्गत छोटे बाज़ार मुफ्तीगंज के मूल निवासी शब्बीर अहमद बॉलीवुड सबसे महंगे व बड़े गीतकार माने जाते हैं।
अपने अतिलोकप्रिय तमाम गीतों के माध्यम से अनेक अवॉर्ड जीतने वाले शब्बीर अहमद के लिखे गीत”राम सियाराम” को गायक सचेत टण्डन ने स्वर दिया है तो सङ्गीत से पूजा ठक्कर नें सजाया है।

मालूम हो कि पूरी दुनियां के इतिहास में यह उदाहरण दिया जाता है कि रघुकुल में अवतार लिए दशरथ नन्दन प्रभु श्रीराम का रामराज विश्व के इतिहास में सर्वाधिक न्यायप्रिय व जनप्रिय माना जाता है।लोकतंत्र के दौर में भी राजनेता रामराज देने का वादा कर जनता से वोट मांगते हैं।
">
">
">

