(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
√ नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने किया निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तों को बेहतर व सुगम सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन प्रशासन रात दिन एक किये हुए है।
इसी क्रम में आज नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मुख्य मार्गों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था एवंमसानी चौराहा, डीग गेट व न्यू बस स्टेण्ड से मसानी चौराहा पर विशेष प्रकाश व्यवस्था किये जाने के लिए मो. अनवर ख्वाजा महाप्रबन्धक (जलकल) एवं प्रभारी प्रकाश को निर्देश दिये। नगर आयुक्त द्वारा वृन्दावन में ठा. बांकेबिहारी मन्दिर, प्रेम मन्दिर एवं इस्कॉन मन्दिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्गाें पर समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं सौ फुटा स्थित सेल्फी पांइटों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था एवं वृन्दावन में सफाई, सड़क मरम्मत, पानी लीकेज, सीवर ओवर फ्लो एवं पेयजलापूर्ति के लिए चन्द प्रकाश पाठक अपर नगर आयुक्त को नोडल अधिकारी नामित किया गया।
साथ ही वृंदावन जोन कार्यालय में सभी अधिकारियों के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर को दृष्टिगत रखते हुए एक बैठक ली गई। निरीक्षण के दौरान सीपी पाठक अपर नगर आयुक्त, अनुज कौशिक सहायक नगर आयुक्त, रामकैलाश अधिशासी अभियन्ता (जलकल), हेमंत गौतम सहायक अभियंता जलकल, महेश चंद जोनल सेनेटरी ऑफिसर, अरुण कुमार अवर अभियंता सिविल आदि अधिकारी उपस्थित रहें।