★आलोक तिवारी★
★मथुरा★
लोकसभा के चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की हुई समीक्षा बैठक में बसपाइयों ने पार्टी सुप्रीमो मायावती को पीएम बनाने के लिए लिया प्रण
♂÷बहुजन समाज पार्टी जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक गोवर्धन पैलेस मथुरा में की गई। बैठक में पूर्व चेयरमैन एससी एसटी आयोग उ.प्र. व मुख्य आगरा मंडल प्रभारी गोरेलाल जाटव ने कहा बसपा सुप्रीमो बहन कु. मायावती अपने शासनकाल में जो कार्य किए उन पर प्रकाश डालते हुए बताया आज प्रदेश मे बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, एससी एसटी माइनॉरिटी ओबीसी के लोगों पर अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, थमने का नाम तक नहीं ले रहे हैं।प्रदेश में जब बसपा की सरकार थी तब कानून का राज था, बहन बेटियां सुरक्षित थी, स्कूल में आने जाने के लिए बेटियो को कोई परेशानी नहीं थी। हर विभाग में सर्व समाज के लोगों की सुनी जाती थी और हर विभाग अपनी ड्यूटी समय और जिम्मेदारी के साथ निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि आज दबे कुचले शोषित वंचित की सुनने बाला कोई नही है, इसलिए 2024 लोकसभा के चुनाव से पहले सेक्टर और बूथ मजबूत करना है और बहन कु. मायावती को प्रधानमंत्री बनाना है।
बसपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह ने बताया हमारी पार्टी का कार्यकर्ता, वर्तमान पदाधिकारीगण या पूर्व पदाधिकारीगण या पार्टी में आस्था रखने वाले सभी मिलकर 2024 के चुनाव में कड़ी मेहनत कर लोकसभा चुनाव जीतने का काम करेंग।
आगरा मंडल के मुख्य प्रभारी प्रताप सिंह बघेल,आगरा मंडल प्रभारी विक्रम सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ जसराम सिंह, जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह,मंडल प्रभारी प्रेमचंद कर्दम, हेमेंद्र कुमार, विवेक सिंह, मुनेश कुमार, विजय सिंह,जिला पंचायत सदस्य हर्ष चौधरी, छाता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कान्हा ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ठा.रामेश्वर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष डा. गुल मोहम्मद शाह, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामबाबू गौतम, बनवारी लाल, वीवीएफ संयोजक सत्येंद्र कुमार, जिला सचिव निरंजन सिंह ,कुंदन सिंह बघेल, मुनेंद्र सिंह, रत्नेश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. गिरधर सिंह निर्गम, रतन सिंह बबलू, कुमेरिया राजाराम निगम ,हरिश्चंद्र प्रजापति आदि पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




