(आलोक तिवारी)
( मथुरा)
दक्षिण के फिल्म स्टार शाइन शेट्टी सुबह ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। ठाकुर जी के दिव्यलौकिक छवि के दर्शन कर फिल्म स्टार अभिभूत हो गए। सेवायत गोस्वामी द्वारा विधिवत श्री शेट्टी की पूजा अर्चना सम्पन्न कराई गई।
दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी अभिनय का जादू बिखेरने वाले शाइन शेट्टी अपनी फिल्म यूनिट के साथ कान्हा नगरी पहुंचे।
जहां उन्होंने ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। सेवाधिकारी गोपी गोस्वामी और श्री नाथ गोस्वामी द्वारा फिल्म स्टार को ठाकुर जी की प्रसादी पटुका और छप्पन भोग प्रसाद भेंट किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका वृंदावन आना पहली बार हुआ है। उन्होंने ठाकुर जी की छवि के बारे में जो कुछ सुना था वो उससे भी बढ़कर सुंदर है,इनके दर्शन कर उनका जीवन धन्य हो गया।




