★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा,16 उपाध्यक्ष,6 महासचिव,1 कोषाध्यक्ष,16 सचिव,विभिन्न क्षेत्रों के 5 संगठन प्रभारी के साथ 1 मुख्यालय प्रभारी बनाये गए
राज्य से प्रतिनिधित्व करने वाले सभी केंद्रीय कैबिनेट व राज्य मंत्री,महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी के सभी कैबिनेट व राज्यमंत्री,सांसद व सभी विधायक गण विशेष आमंत्रित,व आमंत्रित सदस्य बनाये गए हैं
♂÷आगामी दिनों में होने वाले बीएमसी चुनाव हो या कुछेक वर्ष में विधानसभा का,भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र ने अपने कील काँटे दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं।
आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व विधानपरिषद सदस्य चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा पार्टी के नए प्रदेश पदाधिकारियों व विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गयी।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी में 16 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव,1 कोषाध्यक्ष,16 सचिव, 64 कार्यकारी सदस्य, 264 विशेष आमंत्रित और 512 आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।
साथ ही 5 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों का संगठन मंत्री व 1 को मुख्यालय प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष माधव भंडारी, महाविजय अभियान के समन्वयक श्रीकांत भारतीय, प्रदेश महासचिव रणधीर सावरकर, एड. माधवी नाइक, संजय केनेकर, विक्रांत पाटिल, मुरलीधर मोहोल, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय, प्रदेश समन्वयक विश्वास पाठक आदि मौजूद रहे।
नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, उपाध्यक्ष पद पर माधव जनार्दन भण्डारी,चैनसुख मदनलाल संचेती, सुरेश गणपति हल्वनकर,सजंय विश्वनाथ भेगड़े,अमर शंकर साम्बले,श्रीमती स्मिता उदय वाघ,जयप्रकाश चन्द्रबली ठाकुर,गजानन विट्ठलराव घुगे,राजेश बाबूलाल पाण्डे, विक्रम विनायक पावसकर, अतुल सुधाकर कालसेखर,अजित माधवराव गोफड़े,एजाज देशमुख, धर्मपाल नत्थुजी मेश्राम,राजेन्द्र गावित नियुक्त किये गए।
महासचिव पद पर एड.माधवी संजय नाईक, विक्रांत बालासाहेब पाटिल,मुरलीधर किसनराव मोहोल,रणवीर प्रह्लाद राव सावरकर, संजय किसनराव केनेकर,विजय बसन्त लाल चौधरी बिठाए गए।
सचिव पद पर भरत बाबूराव पाटिल,जयंत किसनराव देहनकर,श्रीमती वर्षा चंद्रकांत दहाले, श्रीमती सुरेखा विट्ठल चेतले,अरुण भाऊ साहेब मुंडे,महेश बालासाहेब जाधव, श्रीमती राणी राजेश द्विवेदी, श्रीमती विधा उत्तम देवलकर,अजय एकनात भोले,देवीदास चन्दर राठौड़, श्रीमती शालिनी ताई राजेन्द्र बुन्दे, श्रीमती सरिता विजय गाकरे, श्रीमती योगिता नीलेश पाटिल,सुरेन्द्र पांडुरंग बनकर,किरण नारायण राव पाटिल,नवनाथ विष्णुपन्त पडलकर को लाया गया है।
पार्टी कोषाध्यक्ष पद पर मिहिर चन्द्र कोटेचा,मुख्य कार्यालय प्रभारी के रूप में रविन्द्र अनासपुरे,संगठन मन्त्री के रूप में उपेन्द्र मार्तण्ड राव कोठेकर(विदर्भ विभाग),
मकरंद सुधाकर देशपाण्डे(पश्चिम महाराष्ट्र विभाग),संजय कलप्पा कोंडगे(मराठवाड़ा विभाग),शैलेन्द्र जीजी बलबीर(कोंकण विभाग) और हेमंत सदानन्द म्हात्रे(ठाणे विभाग) के संगठन मंत्री के पद पर प्रदेश अध्यक्ष नें जिम्मेदारी दी है।
मोदी सरकार में महाराष्ट्र से प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत सभी कैबिनेट व राज्यमंत्री, महाराष्ट्र सरकार में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत सभी कैबिनेट व राज्यमंत्री, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय सचिव पंकजा ताई मुंडे, विजयताई रहाटकर,मुंबई अध्यक्ष व विधायक एड.आशीष शेलार, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. हिना गावित, राज्य के सभी सांसद, विधायक आदि विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किये गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले नें जानकारी दी कि इसके अलावा 288 विधानसभा क्षेत्रों के समन्वयक और 705 मंडलों के प्रभारियों की नियुक्ति आगामी दिनों में की जाएगी।
अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि राज्य के एक करोड़ नागरिकों से संपर्क कर उन्हें मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रोजाना ‘सरल एप’ के जरिए देने का सिस्टम बनाया गया है,इस संपर्क अभियान में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।
पूर्व कार्यकारिणी में जिस तरह से महाराष्ट्र बीजेपी नेतृत्व ने तमाम बड़े नाम वाले उत्तर भारतीयों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा था वह चेहरे इस लिस्ट से अंतर्ध्यान कर दिए।इसकी चर्चा राजनीतिक हलकों में जोर शोर से है।
तो वहीं सूत्र बताते हैं कि जनाधार वाले दिग्गज उत्तर भारतीय नेताओं को आगामी विधानसभा के चुनावी अखाड़े में कूदने के लिए पार्टी हरी झण्डी देने के मूड में है इसलिए 288 विधानसभा सीटों के लिए समन्वयक पदों पर आने वाले दिनों में उनको लाया जायेगा।