(आलोक तिवारी)
( मथुरा)
केएमयू ने एक सप्ताह में दो घंटे का श्रमदान करने के लिए छात्रों को किया प्रेरित
केएम विश्वविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता” के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत विवि में कुलाधिपति किशन चौधरी के मार्गदर्शन में विवि के वाइस चांसलर डा. डीडी गुप्ता, रजिस्ट्रार पूरन सिंह, सब रजिस्ट्रार सुनील अग्रवाल, परीक्षा नियंत्रक मनोज ओझा, डीन डा. धर्मराज ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस दौरान सभी छात्रों को कम से कम एक सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करने और अपने घर, मोहल्ले, गांव एवं शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
शपथ के उपरांत केएमयू के वाइस चांसलर डा. डीडी गुप्ता ने कार्यक्रम में मौजूद सभी संकायों के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता अभियान के महत्व के बारे में बताया। रजिस्ट्रार ने स्वच्छता पखवाड़े में प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों के विद्यार्थियों का अवगत कराया एवं छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।
इसके अलावा सब रजिस्ट्रार सुनील अग्रवाल ने विश्वविद्यालय के छात्रों को विवि परिसर को कैसे स्वच्छ बनाना व रखना है इसकी जानकारी दीं, वहीं छात्र-छात्राओं को अपने अपने घरों को साफ सुथरा रखने व आसपास के घरों को भी स्वच्छ रखने व स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करने की बातें कही। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की आवाज बुलंद की। शपथ में केएमयू परिवार के परीक्षा विभाग के अनिल चतुर्वेदी, डा. संजीव शर्मा, डा. कमल पांडेय, प्रो. दाऊदयाल, डा. सुनील कुमार सिंह, डा. मीतेन्द्र सिंह चाहर, डा. प्रीती पोरवाल, प्रो. चन्द्रेश कुमार, डीन डॉ सीपी वर्मा, प्रो. नेत्रपाल सिंह, डा. राज कुमार, वेदवीर सिंह, रूपकिशोर शर्मा, सुमित शर्मा, जगवीर सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, करन सिंह भूपेंद्र सिंह सहित सभी कोर्सेज के छात्र-छात्राएं आदि शामिल रहे।




