(आलोक तिवारी)
(मथुरा )
खनन माफिया से जुड़े एक ट्रक ने पुलिस अधिकारियों को कुचलने की कोशिश की। जब पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की। ट्रक ने बैरिकेड तोड़कर अलीगढ़ की ओर भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने बाद में दो ट्रकों को जब्त कर लिया, लेकिन ट्रक चालक भागने में सफल रहे। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और पुलिस अवैध खनन से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। बताया जाता है जॉइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जैन पुलिस टीम के साथ रात्रि में चैकिंग कर रहे थे तभी उन पर डंपर चढ़ाने की कोशिश की गई। इसमें वो बाल बाल बच्चे थे।जिला मजिस्ट्रेट चंद्रप्रकाश सिंह ने अवैध खनन और अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा” और अवैध खनन से जुड़े लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
,,,,,,




