★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
24 मई को बाँदा में जलशक्ति मन्त्री स्वतन्त्रदेव सिंह नें किया था यात्रा को रवाना,चित्रकूट पहुँचने पर डीएम समेत जनमानस ने किया स्वागत
चित्रकूट में सियाराम कुटी पहुँचे पद्मश्री ने सहयात्रियों के साथ भारतरत्न नानाजी देशमुख को नमन कर भावभीनी श्रधांजलि की अर्पित
♂÷पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय जी के द्वारा चलाये जा रहे अभियान”हर खेत पर मेड़, मेड़ पर पेड़” के तहत जल के प्रत्येक बूंदों को खेतों व तालाबों के माध्यम से सदुपयोग में लाने का अभियान अब जनअभियान की शक्ल ले चुका है।
उनके इस अभियान में केन्द्र सरकार के साथ ही प्रदेश सरकार भी पूरी ताक़त से साथ देकर इसे जनक्रान्ति बनाने में लगी हुई है।
यह यात्रा अब चित्रकूट के सियाराम कुटी पहुंचकर पड़ाव ली है।
वहाँ पर चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द के साथ ही उनके अधिनस्थों व अन्य गणमान्य जनों नें जल मनीषियों का स्वागत अभिनन्दन किया।
पद्मश्री उमाशंकर जी एवं उनके सहयात्रियों ने भारत रत्न नाना जी देशमुख को नमन कर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया।
जिलाधिकारी ने पद्मश्री पाण्डेय जी व उनके जलमनीषि सहयात्रियों के साथ कई गाँवो में यात्रा के भागीदार बनकर गए व ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित कराने में अपना सहयोग दिया।
इस मौके पर पद्मश्री पाण्डेय जी नें अपने अभियान की रूपरेखा के साथ ही किसानी,खेती व जन जन को जल से लाभ के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि इस जलयात्रा अभियान का उद्देश्य पुरखों की परंपरागत विधियों से वर्षा की बूंदों को खेतों में रोकना, खेतों को पानीदार बनाना, मेड़बन्दी को जल संरक्षण के लिए जन यज्ञ की भाँति आयोजित करना, सरोवर हमारी धरोहर जल बचाएं पेड़ लगायें।
उन्होंने आगे सङ्कल्प दोहराया कि पुरखों की परंपरागत विधियों का माध्यम से जल संरक्षण करना,जन जागरूकता अभियान चलाना,पानी सबका,सबके लिए और हमारा मन्त्र”खेत पर मेड़, मेड़ पर पेड़”है।
उन्होंने जिलाधिकारी चित्रकूट समेत सभी आगत जनों का हृदय से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया कि इस अभियान में उनका योगदान सराहनीय रहा है।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीनदयाल शोध संस्थान अभय महाजन ने अटल जलशक्ति यात्रा को झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।
विदित हो कि अटल जलशक्ति यात्रा का शुभारंभ जलशक्ति मन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह के मुख्यातिथ्य के रूप में गत 24 मई को बाँदा में किया था।
इस यात्रा को पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय जी के नेतृत्व में झण्डी दिखाकर रवाना किया गया था।
इस अवसर पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद,बाँदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणी वर्मा के साथ ही जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल के साथ तमाम गणमान्य जनों,जलमनीषि और ग्रामीण भी मौजूद रहे थे।