★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
जलशक्ति मन्त्री ने पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में अटलजलशक्ति यात्रा के दूसरे चरण का शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर लखनऊ में किया
जल बचाने का काम सरकार का नही समाज का है, मानवता व आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पेड़-पानी बचाने के अभियान में लगना होगा=उमाशंकर पाण्डेय
♂÷जल संरक्षण अभियान के तहत पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में दूसरे चरण की 7 से 11 जुलाई तक चार जनपदों से होकर गुजरने वाली अटल जलशक्ति यात्रा को उत्तरप्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री ने लखनऊ में हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जलशक्ति मन्त्री सिंह ने कहा कि वर्तमान में जलसंकट से निपटने के लिए सरकार हरसम्भव क़दम उठा रही है ताकि भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके।
जलयोद्धा के रूप में सुविख्यात पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय जी जैसे जलमनीषि के द्वारा दशकों से किये जा रहे जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य आज लोगों को प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं।
पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय ने कहा सम सभी को अपने और आने वाली पीढियों को जलसंकट से न जूझना पड़े ऐसे में”खेत में मेड़-मेड़ पर पेड़” लगाने के साथ ही वर्षा के जल को संरक्षित करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के आह्वान पर जल संरक्षण के लिए जनसभागिता कर देश और मानवहित में पेड़-पानी बचाइये।
उन्होंने समझाया कि पानी बचाया जा सकता है बनाया नही जा सकता ,वर्तमान में दुनियां के तमाम ऐसे धनी देश है जो कि गम्भीर जलसंकट से जूझ रहे हैं।
ताजा उदाहरण साऊथ अफ्रीका है जहाँ का खूबसूरत व धनी महानगर केपटाउन की हालत यह हो चुकी है कि सरकार फ़ोर्स लगाकर चाहे वह अमीर हो या ग़रीब सबकों प्रति परिवार लीटर के हिसाब से पानी दे रही है।
अतः मेरा सभी से आह्वान है कि पानी बचाना सरकार का नही बल्कि समाज का कार्य है,हम सबकी जिम्मेदारी है की इस जलसंरक्षण अभियान से जुड़कर राष्ट्रीय कर्तव्य का निर्वहन करें। द्वितीय चरण की अटल जल शक्ति यात्रा के शुभारंभअवसर पर अनुराग पटेल विशेष सचिव राजस्व, वी के उपाध्याय निदेशक भूजल विभाग,अनुपम श्रीवास्तव निदेशक राज्य स्टेट नोडल अटल जल शक्ति भूजल योजना प्रशासन, बी जी चौधरी अपर निदेशक,अमोद कुमार,रविकांत सिंह, साकेत श्रीवास्तव प्रोग्राम अधिकारी अटल भूजल योजना,राजेश द्विवेदी बीजेपी के राज्य कार्यसमिति सदस्य समेत बड़ी संख्या में जल प्रेमी, शैक्षिक संस्थाएं मौजूद थे।
ज्ञात हो कि भारत सरकार के द्वारा उत्तरप्रदेश के सूखा प्रभावित 10 जनपदों के 26 ब्लॉक में 550 ग्राम पंचायतें सर्वाधिक प्रभावित है,उनमें से बुंदेलखंड के 6 जिलों के 20 ब्लॉक के 60 गांव की यात्रा पूर्व में जलयोद्धा पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय कर चुके हैं और अब दूसरे चरण में वह अपने जल्दूतो के साथ 7 जुलाई से 11 जुलाई तक की यात्रा में बागपत, शामली ,मुजफ्फरनगर, मेरठ की करेंगे इन जिलों में भूजल स्तर नीचे जा रहा है।




