(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
√ बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए चुने गए प्रदीप शर्मा व सचिव शिव कुमार लवानियां को बधाई देने वालों का लगा तांता
मथुरा बार एसोसिएशन के चुनाव में कड़े मुकाबले में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा ने अपने दोनों प्रतिद्वंदीयों को परास्त कर जीत अपने नाम कर ली.
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा और शिव कुमार लवानियां सचिव निर्वाचित घोषित किए गए हैं। रविवार को दोनों लोगों के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इससे पूर्व श्री शर्मा दो बार अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके हैं। बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एक सप्ताह में होने की संभावना है।
अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक रस्साकशी का चुनाव रहा। तीनों मुख्य प्रत्याशी प्रदीप शर्मा,विजयपाल सिंह तोमर और राघवेंद्र सिंह हर राउंड की मतगणना में थोड़े-थोड़े मतों से लीड करते दिखाई दिए। हर बार प्रदीप शर्मा इन दोनों से आगे चलते रहे। अंतिम राउंड तक तीनों प्रत्याशी के समर्थकों में भारी बेचैनी बनी रही। 3099 मतों में से प्रदीप शर्मा को 879 मत हासिल हुए। विजयपाल सिंह तोमर को 812 राघवेंद्र सिंह को 779 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार प्रदीप शर्मा 67 वोटो से विजई घोषित किए गए।
अपनी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में कार्य करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। इसके अलावा जिला जज और प्रशासन, पुलिस अधिकारियों से अच्छा तालमेल बनाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान कमेटी द्वारा जो कार्यकाल के दौरान जो अनियमितता करने की बात सामने आ रही है उसकी वह जांच कराएंगे। उन्होंने अपने सभी अधिवक्ता साथियों का आभार जताया है।
किसे कितने मत मिले अध्यक्ष पद के लिए-
-इंद्र कुमार वशिष्ठ-193
-कृष्ण कुमार चौधरी उर्फ केके चौधरी को 69
-प्रदीप कुमार शर्मा को 879
-प्रहलाद सिंह तरकर को 180
-राघवेन्द्र सिंह को 779
-श्याम सुंदर जादौन को 34
-त्रिलोक चंद शर्मा को 153
-विजय पाल सिंह तोमर को 812
उपाध्यक्ष पद के लिए-
-भानू प्रकाश उर्फ बीपी गौतम को 1332
-देवेन्द्रपाल सिंह इंसान को 510
-हरिओम पाण्डेय को162
-नेत्रपाल सिंह (बड़ेसरे) को 330
-राजकृष्ण भारद्वाज को 672
-विश्वनाथ शर्मा को वोट मिले को 206
सचिव पद के लिए-
-अमित कुमार शर्मा को 62
-अटल फौजदार को 356
-मनोज कुमार शर्मा को 809
-पूजा रानी वर्मा को 103
-राजत चौधरी को 88
-शिव कुमार लवानियां को 1403
-विक्रम सिंह को 60
संयुक्त सचिव पद के लिए-
-अभिनव सक्सेना आजाद (गोल्डी) को 272
-कुमारी किशोरी देवी को 233
-नोवल तौमर को 453
-संदीप कुमार शर्मा को 628
-सरदार सिंह
-शमशेर सिंह (शेरा) को 172
-सुशील कुमार सागर को 209
-सुरेन्द्र कुमार शर्मा को 528
आडिटर पद के लिए-
-देवेन्द्र कुमार शर्मा (कोयल वाले) को 842
-देवकी नंदन शर्मा को 935
-यशवंत सिंह को 1246
कोषाध्यक्ष पद के लिए-
-पंकज कुमार गोला को 1714
-विनोद कुमार शर्मा को 1300
मत मिले.