(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
(उमेश चंद्र सोनी हत्याकांड से उबल रहे सर्राफा व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन देकर जल्द की गिरफ्तारी की मांग)
(जौनपुर सर्राफा एसोसिएसन एवम सोनार नरहरी सेना ने उमेश चन्द्र सोनी हत्याकांड के विरोध में नगर में निकाला कैंडल मार्च)
बीते दिनों उमेश चन्द्र सोनी की बाइक सवार तीन बदमाशो द्वारा गोली मारकर हत्या और लाखों रुपए के आभूषण की लूट के
मामले को अभी तक पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी न कर पाने से सर्राफा व्यापारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
इसको लेकर आज सोमवार को जौनपुर सराफा एसोसिएशन एवं सोनार नरहरि सेना की एक विशेष बैठक नगर के हनुमान घाट पर आहूत की गई, बैठक में व्यापारियों ने चिंता व्यक्त किया कि जिस तरह से आए दिन सर्राफा व्यापारियों के साथ ज़िले में लूट, छिनैती, हत्या की नृशंस घटनाएं हो रही है उससे व्यापारियों व उनके परिजनों में दहशत पैदा हो गई है।
बैठक के पश्चात संगठन के लोगों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा से मुलाकात कर उनसे उमेशचंद्र सोनी हत्या व लूट में शामिल बदमाशो का एनकाउंटर और घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की।
पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियो को आश्वास्त किया कि पुलिस जल्द से जल्द घटना में शामिल बदमाशो को कानून के शिकंजे में लाएगी।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सोनार नरहरि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा बबलू,भदोही से आए राकेश सेठ,नरहरि सेना के पदाधिकारीगण,स्वर्णकार कारीगर संघ के अध्यक्ष रविंद्र सेठ, जौनपुर सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दयाशंकर सेठ मोनू,धीरज सेठ,अशोक सेठ,संजय सेठ समेत जौनपुर सराफा एसोसिएशन के तमाम व्यापारीगण उपस्थित रहे।




