★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
बीती रात 9.30 बजे मन्नत की दीवार फांदकर सूरत निवासी दो युवक बंगले की तीसरी मंजिल तक जा पहुँचे थे
सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले केस दर्ज हुआ दर्ज
♂÷बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार शाहरुख खान के बंगले मन्नत में सुरक्षा को धता बताते हुए दो नवयुवक उसमें घुसने में कामयाब हो चुके थे कि बाद में सुरक्षाकर्मियों की बंगले के अंदर घुसे नवयुवकों पर नज़र पड़ते ही उन दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बान्द्रा पुलिस स्टेशन अंतर्गत बैण्ड स्टैंड में बने सुपरस्टार शाहरुख खान के आलीशान बंगले में बीते गुरुवार रात करीब 9:30 बजे यह चौंका देने वाली घटना हुई,यह मामला एक्टर शाहरुख खान व उनके परिवार की सुरक्षा में चूक से जुड़ा हुआ है।
बताया जा रहा है कि गुजरात प्रान्त के सूरत शहर के रहने वाले दो युवक सुरक्षा गार्डों की आंख में धूल झोंकते हुए मन्नत की दीवार फांदकर अंदर घुस आए।
इतना ही नहीं दोनों बंगले की तीसरी मंजिल तक जा पहुंचे तभी सिक्योरिटी गार्डों की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और मुंबई पुलिस को घटना की तुरंत सूचना दूरभाष पर दी।
मौके पर पहुँची बान्द्रा पुलिस ने दोनों नवयुवकों को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन पहुँची।
पकड़े गए दोनों युवकों की उम्र 21 से 25 साल के बीच है, बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज कराया गया है।
इलाकाई पुलिस ने बताया कि बंगले में बिना अनुमति के प्रवेश करने समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत आगे की जांच की जा रही है।



